फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A farmer committed suicide in Faridkot

ट्रेवल एजेंट की  ठगी: परेशान होकर किसान पिता ने किया सुसाइड, बेटे को विदेश भेजने के लिए लिया था लोन

Thu, 10 Jul 2025 09:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 09:15 PM IST
सार

सुरजीत एक साधारण किसान था। उसने बेटे को विदेश भेजने के लिए कर्ज लिया था।  ट्रेवल एजेंट ने उसके  बेटे को वांछित कॉलेज में दाखिला न दिलाकर किसी दूसरे कॉलेज में दाखिला दिलवाया था जिसका पता लगने पर पिता ने सुसाइड कर लिया।
 

विज्ञापन
A farmer committed suicide in Faridkot
सुरजीत सिंह, मृतक किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल जैतो के गांव मत्ता में एक किसान ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 54 वर्षीय सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। सुरजीत ने अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए एक ट्रेवल एजेंट दविंदर सिंह को 15 लाख रुपये दिए थे। ट्रेवल एजेंट ने बेटे को वांछित कॉलेज में दाखिला न दिलाकर किसी दूसरे कॉलेज में दाखिला दिलवा दिया। 

विज्ञापन


बेटे को विदेश भेजने के लिए लिया था लोन

परिवार के अनुसार सुरजीत एक साधारण किसान था। उसने बेटे को विदेश भेजने के लिए कर्ज लिया था। गुरुवार को पुलिस को घटना की सूचना मिली। एएसआई जसवंत सिंह और हेड कांस्टेबल बूटा सिंह की टीम मौके पर पहुंची। चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी की मदद से किसान को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट हुआ बरामद

डीएसपी जैतो मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। नोट में ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के शव को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed