फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   40 to 50 rounds fired during DJ party in Kapurthala police case

महंगा पड़ा तमंचे पर डिस्को: कपूरथला में DJ पर चल रहा था डांस, तभी दाग दिए दनादन 40 से 50 राउंड फायर... और फिर

Mon, 06 Jan 2025 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2025 04:46 PM IST
सार

कपूरथला में नए घर की खुशी में पार्टी चल रही थी। रात के समय डीजे पर डांस हो रहा था। तभी दनादन 40 से 50 राउंड फायरिंग हुई। आसपास के घरों के लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
40 to 50 rounds fired during DJ party in Kapurthala police case
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के पॉश एरिया अर्बन अस्टेट में शनिवार रात एक पार्टी दौरान डीजे पर डांस करते हुए हवाई फायरिंग की गई। एक साथ दनादन 40 से 50 राउंड फायर किए गए। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना सिटी के एसएचओ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से सबकुछ समेट दिया गया। हालांकि पुलिस को मौके से 45 बोर का एक खोल मिला, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की ली है। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात अर्बन अस्टेट निवासी सुखदेव सिंह के घर पर नई कोठी की खुशी में डीजे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि उक्त पार्टी में हवाई फायर किए जाने से आसपास लोगो में दहशत का माहौल है। इसके बाद थाना सिटी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। और उन्होंने मौके से 45 बोर का एक खोल बरामद किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो पार्टी मे एक-दो नहीं, बल्कि 40 से 50 राउंड हवाई फायर हुए थे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले सारे खोल व सामान समेट दिया गया। वहीं, हवाई फायरिंग की लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी गई। हालांकि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पार्टी के प्रबंधकों से बातचीत की। फिर भी पुलिस को मौके से हवाई फायर करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी मालिकों ने भी इतना कहा कि उनकी पार्टी में कौन फायर कर गया। यह उन्हें मालूम नहीं है, क्योंकि वह तो मेहमानों की आवभगत में व्यस्त थे। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि उक्त घटना में 45 बोर का एक खोल बरामद होने के बाद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed