{"_id":"66b87e4e65bff07e29053cfb","slug":"17-tola-gold-jewelery-and-one-lakh-rupees-stolen-from-house-of-relatives-of-punjab-cm-bhagwant-mann-in-sunam-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मान के रिश्तेदारों के घर चोरी: छत से दाखिल हुए चोर; 17 तोले सोने के गहने और एक लाख कैश ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान के रिश्तेदारों के घर चोरी: छत से दाखिल हुए चोर; 17 तोले सोने के गहने और एक लाख कैश ले उड़े
Sun, 11 Aug 2024 02:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:33 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के घर से चोरों ने 17 तोले सोने के गहने और एक लाख कैश चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
घर पर बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत मान के रिश्तेदारों के घर चोरों ने डाका डाल दिया। चोर घर से 17 तोले सोने के गहने और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सीएम मान के सुनाम के गांव जगतपुरा में रहने वाले रिश्तेदारों के घर यह चोरी की वारदात हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ननिहाल परिवार (खडियाल) का घर है।
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार-रविवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर के मालिक व गांव के पूर्व सरपंच गुरजंट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को चोर घर की छत से दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी तोड़ दी और करीब 17 तोला सोने के गहने और एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। जिस वक्त चोर ने इस घटना को अंजाम दिया घर के सभी सदस्य सोए हुए थे और चोर घर के आंगन का लाइट बल्ब भी उतार कर साथ ले गए।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
मौके पर पहुंचे एसएचओ प्रतीक जिंदल ने कहा कि पुलिस चोरी की इस घटना को गंभीरता से ले रही है और इसकी गहनता से जांच कर चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।