फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   14 year old girl raped by three men in jalandhar

जालंधर में 14 साल की लड़की से गैंगरेप, हालत नाजुक

Thu, 07 Feb 2013 10:01 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
जालंधर/ब्यूरो Updated Thu, 07 Feb 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
14 year old girl raped by three men in jalandhar

महिलाएं अपने घरों में और घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। जालंधर जिले के एक गांव में सोमवार रात एक 14 साल की लड़की को तीन शादीशुदा युवकों ने आंगन में से अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। बुधवार को हालत बिगड़ने पर लड़की ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे जालंधर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


डॉक्टरी जांच में पता चला है कि लड़की के शरीर में नाम मात्र का खून रह गया है। उसके पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद लोहियां की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लड़की के पिता के अनुसार, सीमा (परिवर्तित नाम) सोमवार रात दस बजे शौच के लिए आंगन में गई थी। वहां से तीन युवकों ने उसके मुंह पर हाथ रखकर जबरन उठा लिया। वे उसे पास के खेतों में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बाद में वे लड़की को डरा धमकाकर छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को सीमा ने पेट में दर्द की बात कही तो उसे दवाई दिला दी गई थी। लेकिन बुधवार को उसकी हालत काफी खराब हो गई। जब उससे पूछा गया तो उसने सारी घटना का खुलासा किया। डीएसपी शाहकोट हरप्रीत बैनीपाल के मुताबिक लड़की के पिता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने शादीशुदा भाइयों कुलविंदर सिंह व शेर सिंह और एक अन्य युवक चरणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed