फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   12th class student held with smek

मां के नक्शे कदमों पर ही चल दिया ये ‘शहजादा’

Thu, 03 Oct 2013 05:24 PM IST
अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Thu, 03 Oct 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
12th class student held with smek
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गिद्दड़बाहा पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक सहित एक युवक को दबोचा है।
विज्ञापन


वह अबोहर के एक कॉलेज में प्लस-टू का छात्र है। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने बुधवार की देर शाम लंबी रोड स्थित भट्ठे वाले मोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान पुलिस पार्टी को सामने से आ रहे एक युवक पर कुछ संदेह हुआ तो उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस तलाशी दौरान उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने जब स्मैक संबंधी पूछा तो उसने कबूला कि वह स्मैक बेचने का धंधा करता है और अबोहर स्थित एक कालेज में प्लस-टू का छात्र है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
डीएसपी दर्शन सिंह संधू तथा थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बताते हैं कि स्मैक सहित पकड़े गए इस छात्र की मां पर भी स्मैक बेचने के आरोपों में गिद्दड़बाहा थाने में दो मामले दर्ज हैं तथा एक केस के तहत वह बठिंडा जेल में कैद काट रही है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed