फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   10 people washed away in rain water along with Inova car in Hoshiarpur six bodies recovered

पंजाब में बड़ा हादसा: होशियारपुर में पानी के तेज बहाव में गाड़ी समेत बह गए 10 लोग, छह के शव बरामद

Sun, 11 Aug 2024 03:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 03:02 PM IST
सार

पंजाब के होशियारपुर में पानी के तेज बहाव में गाड़ी समेत 10 लोग पानी में बह गए। छह लोगों के शव बरामद हो गए हैं चार की तलाश जारी है। वहीं एक को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
10 people washed away in rain water along with Inova car in Hoshiarpur six bodies recovered
पानी में बह गई इनोवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से ही तेज बरसात हो रही है। बारिश के चलते होशियारपुर में बड़ा हादसा हुआ है। होशियारपुर के ब्लॉक माहिलपुर के कस्बा जेजों के पास पानी के तेज बहाव में एक इनोवा बह गई। इनोवा में 11 लोग थे, जो गाड़ी के साथ पानी में बह गए। सभी लोग हिमाचल प्रदेश के हैं। गाड़ी में सवार 11 लोगों में से 10 लोग पानी में डूब गए, जबकि एक को बचा लिया गया। छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश से इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 10 लोग गाड़ी सहित जेजों के चोअ में अचानक आई बाढ़ में बह गए। 
विज्ञापन




जानकारी अनुसार दीपक भाटिया पुत्र सुरजीत भाटिया निवासी देहरा नजदीक मैहतपुर ऊना हिमाचल प्रदेश से परिवार सहित नवांशहर में एक विवाह समारोह में जाने के लिए निकले थे। परिवार के 10 सदस्य इनोवा गाड़ी में सवार होकर निकले थे। उनके साथ उसके पिता सुरजीत भाटिया, माता परमजीत कौर, चाचा सरुप चंद, मासी बंदर व शिनो, बेटी भावना (18) व अंकु (20), बेटा हरमीत (12) और एक ड्राइवर भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश सीमा पार कर उनकी गाड़ी जेजों चौ में से गुजर रही थी। तभी अचानक ही चौ में पानी का बहाव तेज हो गया और उनकी गाड़ी पहले तो कीचड़ में धंस गई और उसके बाद पानी के तेज बहाव में बह गई। गाड़ी में सवार लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में गाड़ी में सवार 10 लोग डूब गए थे जबकि एक को बचा लिया गया है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed