फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   10 Indian prison in Nigeria

जमानत मिली पर 10 भारतीय नाइजीरिया जेल में

Tue, 31 Dec 2013 11:11 PM IST
होशियारपुर
होशियारपुर Updated Tue, 31 Dec 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
10 Indian prison in Nigeria
पिछले साल 25 नवंबर के बाद से नाइजीरियाई जेल में बंद भारत से 10 युवाओं को इस साल फरवरी में लागोस में स्थित नाइजीरिया के संघीय उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बावजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से उनकी रिहाई के लिए एक लिखित आश्वासन अभाव में वह अभी तक नाइजीरियन जेल में ही सड़ रहे हैं। नाइजीरियाई न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश ने उन्हें इस साल 5 फरवरी को जमानत दे दी थी और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। अदालत ने उनकी रिहाई के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से यह लिखित आश्वासन दिए जाने की शर्त रकी थी कि उन्होंने कानूनी तौर पर नाइजीरिया में प्रवेश किया था। उक्त आश्वासन न जारी किए जाने के चलते वह जमानत मिलने के दो माह बाद भी बाद जेल में सड़ने के लिए मजबूर हैं। इस बीच जेल में बंद जहाज के कैप्टन ने आरोप लगाया है कि उन्हें भारतीय हाई कमीशन की ओर से कोई मदद नहीं दी जा रही। जेल में बंद होशियारपुर निवासी युवक गगन कुमार के परिजनों को भेजे गए पत्र में कैप्टन शैलेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि इस साल (2013) जनवरी से वह भारतीय हाई कमीशन से मदद की गुहार लगा रहे हैं पर उन्हें कोई मदद नहीं मिली। भारतीय अधिकारी उन्हें आश्वासन तो दे रहे हैं कि वह उनके लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई है। उधर गगन के परिजनों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से गुहार लगाई है कि वह इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप करते हुए गगन सहित सभी 10 भारतीयों को नाइजीरिया जेल से छुड़वाएं।
विज्ञापन

दो पंजाब के युवाओं सहित 10 भारतीयों को पिछले साल 25 नवंबर को नाइजीरियाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उन्हें कच्चे तेल की चोरी के आरोप में जेल में डाल दिया गया था। राज्यसभा के सांसद अविनाश राय से पंजाब निवासी दोनों युवाओं के परिजनों ने मुलाकात की थी जिसके बाद खन्ना ने विदेश मंत्रालय से पहले इस मुद्दे को उठाया था। उसके बाद वह राज्यसभा में मामला उठाया और उनके सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा था कि भारत सरकार भारतीय कैदियों के मुद्दे पर नाइजीरिया के साथ नियमित संपर्क में है।
विज्ञापन

लेकिन भारतीय क्त्रस्ू के कैप्टन शैलेश कुमार सिंह द्वारा गगन के परिजनों को भेजा गया पत्र कुछ और ही असलियत बयां कर रहा है। नाइजीरिया जेल में बंद होशियारपुर निवासी  गगन के परिवार को भेजे गए अपने पत्र में कैप्टन शैलेश ने कहा है कि वे इस साल (2013) जनवरी के बाद से नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग से मदद की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय उच्चायोग में अधिकारियों ने उन्हें अस्वासन दिए कि वे उनके लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक उनकी ओर से कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई है। अपने पत्र के साथ कैप्टन शैलेश ने अदालत के जमानत आदेश की एक प्रति भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed