{"_id":"56fb86004f1c1b054df00add","slug":"woman-kills-husband-with-the-help-of-lover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद पैग बनाकर पति को दिया जहर, प्रेमी संग मिलकर घर में गाड़ी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद पैग बनाकर पति को दिया जहर, प्रेमी संग मिलकर घर में गाड़ी लाश
Wed, 30 Mar 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Mar 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हत्या की खबर लगते ही घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के गोसाईंगंज के कूड़ामऊ गांव में रामरती ने प्रेमी सुनील लोध के साथ मिलकर अपने पति राजकुमार (40) की तीन दिन पहले हत्या कर दी। घर के अंदर ही स्टोर रूम में गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया और ऊपर से भूसा डाल दिया। दुर्गंध आने पर परिवारीजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकलवाया और आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
एसओ के मुताबिक मजदूर राजकुमार की हत्या शनिवार रात की गई। रविवार सुबह वह नहीं दिखा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। रामरती ने बताया कि राजकुमार 5000 रुपये लेकर किसी काम के सिलसिले में बाहर गया है। सोमवार रात तक राजकुमार की कोई खोज-खबर न मिलने पर परिवारीजन परेशान हो गए।
3 of 6
हत्यारोपी रामरति
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार सुबह परिवारीजन और ग्रामीण रामरती के घर पहुंचे और उससे पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। दबाव पड़ने पर रामरती थाने पहुंची और गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसी बीच स्टोर रूम से दुर्गंध आनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मृतक राजकुमार
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने रामरती से स्टोर रूम की चाबी मांगी तो काफी आनाकानी के बाद वह ताला खोलने को राजी हुई। भीतर से भीषण दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने रामरती से पूछताछ की जिसके बाद उसने पति की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 6
पति के सामने खुली पोल तो कर दी हत्या
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव बाहर निकलवाया। राजकुमार का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। एसओ अरविंद पांडेय का कहना है कि पहले दोनों की योजना शव को बाहर ले जाकर ठिकाने लगाने की होगी। इसी वजह से चेहरा कुचला गया ताकि पहचान न हो सके। बाद में किसी वजह से इसे स्टोर रूम में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।