{"_id":"573014e44f1c1b0d5f5cd516","slug":"pre-monsoon-heavy-rain-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बारिश ने मचाई 'बर्बादी', मौसम विभाग भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई 'बर्बादी', मौसम विभाग भी हैरान
Mon, 09 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 09 May 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pre monsoon heavy rain in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान तो लगाया था, लेकिन इतनी ज्यादा बारिश होगी इससे वह स्वयं भी हैरान है। पिथौरागढ़ में शनिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे से गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश रविवार सुबह छह बजे तक जारी रही। इन चार घंटों में ही यहां 87.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 48 घंटे में यहां 107 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने संकेत दिया है कि अब अगले सप्ताह भर बारिश जारी रहेगी, लेकिन उसकी मात्रा घट-बढ़ सकती है। इस मूसलाधार बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बारिश के रुख को देखते हुए सभी विभागों से अलर्ट रहने को कहा है। इस दौरान शहर में चार से नौ बजे तक बिजली बंद रही।
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई 'बर्बादी', मौसम विभाग भी हैरान
2 of 5
pre monsoon heavy rain in uttarakhand
वहीं बारिश के चलते अस्कोट-नारायणनगर मार्ग पर एक पेड़ गिरने से तीन घंटे यातायात बंद रहा। गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ रोड पर पनार के पास मलबा आने से सुबह दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।खराब मौसम के कारण उत्तराखंड फुटबाल लीग के ट्रायल भी स्थगित कर दिए गए। उधर, लोहाघाट से मिली जानकारी के मुताबिक बाराकोट विकासखंड के बैड़ाओड़ ग्राम पंचायत के सेरी तोक में तेज बारिश और अतिवृष्टि से आए मलबे से जबर्दस्त नुकसान हुआ है। 19 लोगों के घरों में पानी घुस गया, जबकि 35 लोगों के खेत मलबे से पट गए। एक पिकअप मलबे में दब गई।
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई 'बर्बादी', मौसम विभाग भी हैरान
3 of 5
pre monsoon heavy rain in uttarakhand
मलबे से पेयजल लाइन भी से ध्वस्त हुई है। अलबत्ता किसी प्रकार की जन क्षति नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंच गई है। गंगोलीहाट क्षेत्र में भारी बारिश से कई आंतरिक सड़कें बंद हो गईं। बागेश्वर से मिली जानकारी के मुताबिक वहां मूसलाधार बारिश से गोमती, सरयू नदियां उफान पर आ गईं। गोमती का जलस्तर बढ़ने से तटबंध निर्माण के लिए नदी किनारे खड़ी की गई एक जेसीबी मशीन डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई 'बर्बादी', मौसम विभाग भी हैरान
4 of 5
pre monsoon heavy rain in uttarakhand
सरयू नदी में घाट निर्माण के लिए रखा सामान बह गया। उफान को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया। एहतियात के तौर पर गोमती पुल में पुलिस, फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गई। गोमती का जल स्तर 864 मीटर तो सरयू नदी का जलस्तर 863.50 मीटर पर पहुंच गया है। चंपावत में 12 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को शारदा का जलस्तर 5098 क्यूसेक था जो जबकि शनिवार को 5000 क्यूसेक था। इधर, भीमताल से मिली जानकारी के मुताबिक पाडली के पास रोड पर मलबा आने से भवाली-अल्मोड़ा रोड चार घंटे बंद रही। इस दौरान घोड़ाखाल जा रही बारात भी दो घंटे जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई 'बर्बादी', मौसम विभाग भी हैरान
5 of 5
pre monsoon heavy rain in uttarakhand
नैनीताल में भी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। खुर्पाताल के तोक पातीखेत में गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई जबकि यहां बंधे मवेशी बाल-बाल बच गए। सरोवर नगरी में पिछले 24 घंटे में 30 मिमी बारिश हो चुकी है। तेज बारिश से अल्मोड़ा जिले की भनोली तहसील में आधा दर्जन सड़कें बंद हो गईं। जेसीबी से हटाया मलबा गया, तब जाकर 10 घंटे बाद सभी मार्ग खुल पाए। वहीं, कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।