फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों की संगत के सामने झंडे जी का आरोहण, झूम उठे श्रद्धालु

Tue, 29 Mar 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Mar 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
ascent the millions compatible front of Jhanda ji.
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala

बल्ले-बल्ले देखो झंडा चढ़ दा... जैसे जयकारों के साथ कई लाख संगत की मौजूदगी में सोमवार शाम 4.13 बजे दरबार साहिब स्थित झंडे जी का आरोहण किया गया। आरोहण के साथ ही दो बाज झंडे जी की परिक्रमा लेने पहुंचे। 

लगातार झंडे की परिक्रमा करते देखे गए दो बाज

ascent the millions compatible front of Jhanda ji.
ड्रोन - फोटो : amar ujala
दावा किया गया कि करीब छह लाख लोगों ने झंडे जी पर मत्था टेका और महंत देवेंद्र दास का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार 300 फीट ऊंचाई से ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई गई।

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

ascent the millions compatible front of Jhanda ji.
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala

झंडे जी के आरोहण के साथ ही आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए तो संगत ने एक-दूसरे को बधाई दी। इससे पहले सुबह आठ बजे से झंडे जी के पुराने गिलाफ उतारने शुरू कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

ascent the millions compatible front of Jhanda ji.
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala

दूध, दही, घी से झंडे जी का अभिषेक करने के पश्चात दोपहर एक बजे से नए गिलाफ चढ़ाने शुरू हुए। पहले सादे गिलाफ, फिर शनील के गिलाफ और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ाए गए। करीब साढ़े तीन बजे महंत देवेंद्र दास लाखों की संख्या में उपस्थित संगत के बीच आए।

विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

ascent the millions compatible front of Jhanda ji.
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala

झंडे जी के पास खड़े होकर उन्होंने झंडे जी को उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद संगत ने झंडे जी का आरोहण किया। शाम 4.13 बजे झंडे जी का आरोहण कर दिया गया। इसी के साथ ही दो बाज लगातार झंडे जी की परिक्रमा करते देखे गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed