कई लाख संगत की मौजूदगी में सोमवार को दरबार साहिब स्थित झंडे जी का आरोहण किया गया। आरोहण के साथ ही दो बाज झंडे जी की परिक्रमा लेने पहुंचे।
ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व
2 of 8
देहरादून में झंडा मेला
- फोटो : amar ujala
दावा किया गया कि करीब छह लाख लोगों ने झंडे जी पर मत्था टेका और महंत देवेंद्र दास का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार 300 फीट ऊंचाई से ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई गई।
ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व
3 of 8
देहरादून में झंडा मेला
- फोटो : amar ujala
झंडे जी के आरोहण के साथ ही आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए तो संगत ने एक-दूसरे को बधाई दी। इससे पहले सुबह आठ बजे से झंडे जी के पुराने गिलाफ उतारने शुरू कर दिए गए थे।
ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व
4 of 8
देहरादून में झंडा मेला
- फोटो : amar ujala
दूध, दही, घी से झंडे जी का अभिषेक करने के पश्चात दोपहर एक बजे से नए गिलाफ चढ़ाने शुरू हुए। पहले सादे गिलाफ, फिर शनील के गिलाफ और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ाए गए।
ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व
5 of 8
देहरादून में झंडा मेला
- फोटो : amar ujala
करीब साढ़े तीन बजे महंत देवेंद्र दास लाखों की संख्या में उपस्थित संगत के बीच आए। झंडे जी के पास खड़े होकर उन्होंने झंडे जी को उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद संगत ने झंडे जी का आरोहण किया।