फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की गाजीपुर रैली से पहले ही शुरू हो गई किलेबंदी, योगी सरकार के दो मंत्री आमने-सामने

Mon, 17 Dec 2018 02:19 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 17 Dec 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Yogi government two ministers challenge for rajbhar vote bank befor PM modi ghazipur rally
rajbhar - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में 29 दिसंबर को होने वाली राजभरों की रैली को लेकर भाजपा और सुभासपा अपने-अपने वोट बैंक को सहेजने में जुट गई हैं। रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। राजभरों के वोट वैंक के लिए योगी सरकार के दो मंत्री आमने सामने हैं। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं तो वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपना किला बचाने की जुगत में हैं।  रैली की तैयारियों को लेकर हलचल बढ़ गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें....


 
Yogi government two ministers challenge for rajbhar vote bank befor PM modi ghazipur rally
OM PRAKASH RAJBHAR - फोटो : SELF
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी राजभरों को एकजुट कर रहे हैं। वह 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन वर्गों में बंटवाने के लिए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर ने पीएम की इस रैली में शामिल न होने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह गाजीपुर से विधायक हैं और राज्य सरकार के अंग हैं। गाजीपुर में इसके पहले भी प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम हुआ और पूर्वांचल में दौरा हुआ, लेकिन इन कार्यक्रमों में उनको कभी भी बुलाया नहीं गया। 

 
Yogi government two ministers challenge for rajbhar vote bank befor PM modi ghazipur rally
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश आरक्षण को तीन भागों में बांटने की मांग को लेकर भाजपा पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। उनकी पार्टी का दावा है कि राजभरों को सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर झुनझुना पकड़ाया जा रहा है, जबकि सपा से भाजपा में शामिल अनिल की विश्वसनीयता को लेकर राजभर समाज निश्चिंत नहीं है। हालांकि अनिल राजभर पूरे पूर्वांचल में जनसंपर्क कर राजभरों को एकजुट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi government two ministers challenge for rajbhar vote bank befor PM modi ghazipur rally
अरविंद राजभर
वाराणसी के अलावा गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और भदोही जिलों में इनकी संख्या 12 लाख से अधिक है। 40 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर इनके वोटों का असर पड़ता है। इसका प्रमाण विधानसभा चुनाव में दिखाई पड़ा। यही कारण रहा कि भाजपा ने सुभासपा से गठबंधन कर पूर्वांचल की अधिकतर सीटों पर कब्जा किया। अब इसी समीकरण के सहारे भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने की कोशिश में है।
 
विज्ञापन
Yogi government two ministers challenge for rajbhar vote bank befor PM modi ghazipur rally
om prakash rajbhar - फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा राजभर समाज के वोट को अपने पाले में करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। भाजपा ने सुहेलदेव एक्सप्रेस चलाकर राजभरों को लालच दिया। अब 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में डाक टिकट जारी कर राजभरों को झुनझुना देने जा रहे हैं। राजभर और गरीब को रोजी रोटी व रोजगार चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed