प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली योगी सरकार के 30 दिन पूरे हो गए हैं। सबका साथ, सबका विकास के वादे के साथ 19 मार्च को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ ने 30 दिन में कई ऐसे फैसले लिए जिनसे यूपी की सूरत बदलने लगी है। आगे की स्लाइड में जानें योगी राज के 30 बड़े फैसले और बदलाव-
योगी@30 Days : 30 फैसले, 30 बड़े बदलाव
अपराधियों के बुरे दिन
योगी सरकार ने सभी प्रकार के माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की घोषणा की है। इसके लिए सरकार पूरी योजना के तहत कार्य कर रही है। सरकार के एजेंडे में भूमाफिया और खनन माफिया सबसे ऊपर हैं। सरकार के इस फैसले का असर भी दिखने लगा है। सोनभद्र समेत पूरे प्रदेश में अवैध खनन पूरी तरह से रोक लग गई है। सरकार ने फैसला किया है कि सभी थानों में रिसेप्शन पर एक महिला और एक पुरुष जरूर होगा। सभी थानों में फरियादियों के लिए पानी की व्यवस्था होगी और किसी भी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज होगी।
किसानों के अच्छे दिन
योगी सरकार ने सत्ता में आते ही अपना सबसा बड़ा वादा पूरा कर दिया। योगी सरकार ने करीब दो करोड़ किसानों का एक लाख रुपये कर्ज माफ कर दिया। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं और आलू की रिकार्ड खरीद के लिए आदेश दिए हैं। वहीं चीनी मिलों को गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए कहा गया है। योगी के इन फैसलों को बहुत तेजी से लागू किया जा रहा है।
गायों की तस्करी पर रोक
योगी सरकार ने प्रदेश में अवैध बूचड़ खानों पर रोक लगा दी है। वहीं राज्य में गायों की तस्करी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले का सूबे जहां काफी विरोध हुआ वहीं काफी समर्थन भी हुआ। इस बीच सरकार ने घोषणा की कि वैध तरीके से व्यापार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
एंटी रोमियो स्क्वाड
योगी सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया। यूपी पुलिस कालेजों के आसपास लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। इससे लड़कियों में भय कम हुआ है। कुछ लड़कियों ने पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायत की जिस पर सीएम ने सख्त कदम उठाए थे।