Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Weather: काशी में 50 किमी रफ्तार से चली हवा, झमाझम हुई बारिश; तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Mon, 04 May 2026 10:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 04 May 2026 10:33 PM IST
सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार की देर शाम नम पुरवा हवाओं से मौसम बदल गया। उधर, मौसम विभाग ने तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather shifts in Varanasi due to rain alert issued for storms and rainfall over next three days
बारिश के बीच गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में सोमवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Trending Videos
Weather shifts in Varanasi due to rain alert issued for storms and rainfall over next three days
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इससे पहले 29 अप्रैल की शाम आई आंधी और बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए थे और अच्छी बारिश हुई थी। तब से ही नम पुरवा हवाओं के चलने के साथ बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
Weather shifts in Varanasi due to rain alert issued for storms and rainfall over next three days
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। सोमवार को सुबह से ही हवा में नमी बनी रही और धूप का असर कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather shifts in Varanasi due to rain alert issued for storms and rainfall over next three days
बारिश के बीच गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 6:30 बजे तेज हवा शुरू हुई, इसके बाद शहर के लहुराबीर, महमूरगंज, सिगरा, नदेसर, चौकाघाट, लहरतारा, मंडुवाडीह और लंका समेत कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन
Weather shifts in Varanasi due to rain alert issued for storms and rainfall over next three days
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है और तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed