फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए बनारस में आगे आए लोग, नेताओं- संस्थाओं, छात्रों ने किया धनसंग्रह

Fri, 24 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
varnasi people came forward for kerala flood relief
VARANASI - फोटो : अमर उजाला
केरल में आई बाढ़ के प्रभावित लोगों की मदद के लिए बनारस के लोग आगे आ रहे हैं।  बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने के लिए बीएचयू के दृश्य कला संकाय के छात्रों ने एक अनोखी पहल की है। बुधवार को छात्रों ने अस्सी घाट पर अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई और इसके माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा किया। छात्रों का यह समूह अब तक 15000 रुपये इकट्ठा कर चुका है। यह प्रदर्शनी एक हफ्ते तक लगाई जाएगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varnasi people came forward for kerala flood relief
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र के नेतृत्व में चितरंजन पार्क से चौक तक पैदल यात्रा कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पैसे एकत्र किए। दशाश्वमेध, गोदौलिया, बांसफाटक के व्यापारियों व प्रबुद्धजन के साथ बैठक कर आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद करने की अपील की। 
varnasi people came forward for kerala flood relief
varanasi - फोटो : self


पूर्व सांसद ने बताया कि कांग्रेस बाढ़ पीड़ितों के लिए पूरे देश से धन संग्रह कर भेजेगी। काशी की जनता केरल के पीड़ितों के साथ खड़ी है।  महानगर के कार्यवाहक अध्यक्ष मणिन्द्र मिश्रा ने कहा कि काशी की जनता हमेशा मदद के लिए हाथ बढ़ाती रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varnasi people came forward for kerala flood relief
Railway Recruitment Board
 केरल में आई बाढ़ के प्रभावित लोगों की मदद के लिए रेलवे आगे आया है। जहां ट्रेन से सहायता भेजने वालों के सहयोग के लिए रेलवे स्टेशन पर टीम का गठन किया गया है तो वहीं रेल कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है।  पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस से मंगलवार को बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी गई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed