{"_id":"5b7e80c842c79246435d6dae","slug":"varanasi-boy-judo-player-vijay-yadav-going-jakarta-for-asian-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स के लिए जकार्ता जा रहा बनारस का लाल, बोला- देश को समर्पित होगा मेरा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स के लिए जकार्ता जा रहा बनारस का लाल, बोला- देश को समर्पित होगा मेरा पदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
vijay yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
vijay yadav
- फोटो : अमर उजाला
बनारस का यह लाल जूडो के 60 किलो भर वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेगा। विजय जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की तरफ से जाने वाली छह सदस्यीय जूडो टीम में सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। विजय यादव ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से जूडो का सफर शुरू किया था। साई लखनऊ में उसने जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते रहे। 29 अगस्त से जकार्ता में शुरू हो रही जूडो प्रतियोगिता में वह अपनी धमक दिखाने को तैयार है।
vijay yadav
- फोटो : अमर उजाला
विजय का कहना है कि उसकी तैयारी पूरी है। कहा कि सभी देशवासियों की दुआएं उसके साथ हैं और उसने काफी मेहनत की है। उसे पदक जरूर मिलेगा। बताया कि मेरा पदक देश को समर्पित होगा। लखनऊ रवाना होने से पहले कहा कि मैं टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल हूं। इसके लिए मैं जार्जिया और हंगरी में अभ्यास कर रहा था। विजय के कोच और इस समय सहारनपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के डीएसओ काशी नरेश यादव ने बताया कि विजय के पिता चंडीगढ़ में एक कृषि यंत्र निर्माण करने वाली कंपनी में कार्यरत हैं और उनकी माता वाराणसी में ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
vijay yadav
- फोटो : अमर उजाला
जब हम लाल सर के साथ वाराणसी के सम्पूर्णानंद स्टेडियम में जूडो सीखते थे तो उन्होंने हमसे कहा कि आप लोग और लड़कों को प्रोत्साहित किजिए। उसी समय मेरी मुलाकात विजय से हुई और उसे स्टेडियम ले आया। यहां से गोरखपुर ले गया तो वहां विजय का चयन कुश्ती में हो गया, लेकिन उसका मन जूडो में ज़्यादा लगता था। उसके बाद साल 2008 में उसे मैंने अपने पास सहारनपुर स्पोर्ट्स स्कूल में बुला लिया, जहां उसके जूडो को तराशा।
विज्ञापन
vijay yadav
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चोलापुर ब्लाक के महरिया सुलेमानपुर निवासी विजय यादव 23 अगस्त को जकार्ता पहुंचेंगे और वहां 28 तारीख को होने वाले ड्रा में ये पता चलेगा कि उनके प्रतिद्वंदी कौन हैं। यूपी जूडो एसोसिएशन के मुनव्वर अंजार ने इस संबंध में बताया कि विजय के अंदर प्रतिभा कूट-कूट के भरी है। 60 किलो भार वर्ग सबसे टफ है लेकिन विजय एक युवा खिलाड़ी है।