{"_id":"5c3f0c81bdec22736a76830b","slug":"varanasi-tent-city-is-very-special-in-many-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: वाराणसी में बसी हाईटेक टेंट सिटी है कई मायनों में खास, आप भी जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: वाराणसी में बसी हाईटेक टेंट सिटी है कई मायनों में खास, आप भी जानिए
Fri, 18 Jan 2019 10:46 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shubham
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
tent city
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र में टेंट सिटी बन कर तैयार है। टेंट सिटी को वैभवशाली बनाने की पूरी कोशिश की गई है। सुख सुविधाएं नूतन हैं। चारों तरफ की दीवारों पर प्राचीन काशी दिखती है। टेंट सिटी देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले लोग तंबुओं के साथ फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। दीवारों पर बनी कलाकृतियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें....
टेंट सिटी बनकर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के ऐढ़े गांव स्थित टेंट सिटी को सौंदर्य से परिपूर्ण किया गया है। कलात्मकता बेजोड़ है तो संस्कृति का भी उतना ही खयाल रखा गया है। दीवारों पर इतिहास जीवंत होता दिखता है। किले की आकृतियां प्राचीनता से परिचय कराती हैं तो गेट के आकार, मंदिरों की प्रतिकृति आध्यात्म दर्शन। सुख सुविधाएं नूतन हैं। तंबुओं के शहर को वैभवशाली बनाने की पूरी कोशिश की गई है। तंबुओं से बड़े-बड़े हॉल बनाए गए हैं। चारों तरफ की दीवारों पर प्राचीन काशी दिखती है। आतिथ्य की तैयारी भी काशी की परंपरा के अनुरूप है, बस इसमें आधुनिकता का तड़का है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तंबुओं में फाइव स्टार सरीखी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश है। 10 से 20 तंबुओं की कॉलोनियां बनाई गई हैं। बीच में टहलने और बैठने के लिए ओपेन एरिया है। बीच-बीच में शेड लगाए गए हैं। टेंट के बाहर बैठने के लिए फर्नीचर से सजी गैलरी है। तंबू के अंदर डबल बेड, एलईडी टीवी, आलमारी, इंटरकॉम और ब्लोवर आदि लगाया गया है। सोफे भी हैं। टेंट सिटी में जिम, स्पा व योग की सुविधा भी मिलेगी। परिसर में ही जिम्नेजियम, योग केंद्र व स्पा केंद्र भी बनाया जा रहा है। जिम का सामान भी परिसर में पहुंच गया है। आर्ट गैलरी भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tent city
- फोटो : अमर उजाला
टेंट में फर्नीचर नए जमाने का है तो रोशनी के लिए अब लुप्त होने के कगार पहुंच चुकी लालटेन की व्यवस्था है, लेकिन इसमें बाती की जगह बल्ब ने ले ली है। बाहर अंधेरा मिटाने के लिए नए जमाने की फैंसी लाइट्स को जगह दी गई। अस्थाई ही सही, लेकिन टेंट सिटी की खूबसूरती लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वॉशरूम में कंबोड, वॉश बेसिन, शॉवर भी है। 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। तंबुओं की तीन श्रेणियां हैं, जिनमें त्रिवेणी कॉटेज (कॉटेज कैटेगरी), सरस्वती स्विस काटेज (डीलक्स रॉयल कॉटेज) व काशी विला शामिल हैं। काशी विला को कमरों की शक्ल दी गई है, जहां परिवार के साथ ठहरा जा सकता है। इन श्रेणियों के हिसाब से ही खाने की व्यवस्था होगी।