फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: राजेंद्र के घर मिले 20 से अधिक रजिस्टर...सामने आई चौंकाने वाली जानकारी; पुलिस हैरान

Thu, 07 Nov 2024 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Nov 2024 02:41 PM IST
सार

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस को घर से 20 से ज्यादा रजिस्टर मिले हैं। कमरे से कुछ ऐसा सामान भी मिला, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है। 

विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Police found 20 registers from house, horoscopes of more than 200 people were made
Varanasi Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार की पांच सदस्यों की हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को घर से 20 से ज्यादा रजिस्टर मिले हैं। इनमें 200 से ज्यादा लोगों की कुंडली बनाई थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि परिवार का मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़ा हुआ था। राजेंद्र की पत्नी नीतू की सहेली शिल्पी ने खुलासा किया था कि तांत्रिक राजेंद्र से कहता था कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारी प्रगति में बाधक बनी हुई है। शिल्पी को यह बात खुद नीतू ने ही बताई थी। 


सहेली शिल्पी ने दावा किया था कि राजेंद्र ने तांत्रिक के कहने पर ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है। हालांकि जब राजेंद्र का भी शव मिल गया तो शिल्पी की बात को पुलिस ने सिर्फ अफवाह ही माना। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने राजेंद्र का घर खंगाला तो 20 से ज्यादा रजिस्टर मिले। 
 
Varanasi Mass Murder Police found 20 registers from house, horoscopes of more than 200 people were made
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
इससे पता चला कि राजेंद्र ज्योतिषी था। उसने 200 से ज्यादा लोगों की कुंडली भी बनाई थी। पुलिस ने बुधवार को राजेंद्र का घर खंगाला तो वाराणसी, पीलीभीत और बिहार के बेगूसराय सहित अन्य स्थानों के लोगों का विवरण मिला, जिनकी कुंडली बनाई गई थी। 

मीरापुर रामपुर गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की हत्या की गई थी। ठीक इसी तरह भदैनी स्थित उसके मकान में उसकी पत्नी नीतू, बेटे नमनेंद्र व सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मार कर हत्या की गई थी। 
Varanasi Mass Murder Police found 20 registers from house, horoscopes of more than 200 people were made
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुधवार को राजेंद्र का घर खंगाला तो वाराणसी, पीलीभीत और बिहार के बेगूसराय सहित अन्य स्थानों के लोगों का विवरण मिला, जिनकी कुंडली बनाई गई थी। राजेंद्र सभी के संपर्क में रहता था। जो लोग उसकी बात मानते थे, उनके नाम के सामने राजेंद्र एक्सेप्टेड लिखता था। जो लोग बात नहीं मानते थे, उनके नाम के सामने डिक्लाइन लिखता था। रजिस्टर में राजेंद्र ने कुंडली बनवाने वालों का समय और काल चक्र दर्ज किया था। कई लोगों के नाम के सामने यह भी लिखा था कि आपकी कुंडली राजा की है। कुछ लोगों के दूसरे विवाह से संबंधित कुंडली भी राजेंद्र के कमरे से मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Police found 20 registers from house, horoscopes of more than 200 people were made
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वाराणसी शहर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई है। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला है। उसे भी गोली मारी गई थी।

 
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Police found 20 registers from house, horoscopes of more than 200 people were made
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही घटनास्थल से मिले खोखा के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस पुराने विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed