फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारसः मॉल में फायरिंग मामले में खुलासा, छात्र ने प्रेमिका नहीं, किसी और लड़की के लिए खेला खूनी खेल

Sat, 03 Nov 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 03 Nov 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Varanasi mall shoot out by college students due to this reason
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बनारस के सबसे बड़े मॉल जेएचवी में बुधवार को हुई फायरिंग में एक नया खुलासा हुआ है। जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। पहले जांच में सामने आया था कि काशी विद्यापीठ के छात्र आलोक उपाध्याय ने अपनी प्रेमिका को नौकरी से निकालने को लेकर घटना को अजांम दिया था, लेकिन घटना के पीछे सच्चाई कुछ और ही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Varanasi mall shoot out by college students due to this reason
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार विद्यापीठ में औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन के फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र आलोक, ऋषभ और कुंदन पिस्टल के साथ मॉल में कपड़े में शोरूम में काम करने वाले रोहित सिंह के साथ मेन गेट से 3:30 बजे घुसे थे। गेट पर मौजूद गार्ड्स ने जब तीनों को रोका तो रोहित ने मॉल में काम करने का हवाला देते हुए चेकिंग न करने को कहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान आलोक की प्रेमिका उसके साथ थी। 

 
Varanasi mall shoot out by college students due to this reason
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आलोक उपाध्याय अपनी प्रेमिका की छोटी बहन से हुई बदसलूकी से नाराज होकर जेएचवी मॉल स्थित प्यूमा के शोरूम के कर्मचारी प्रशांत अग्रहरि को तीन दोस्तों के साथ धमकाने आया था। आलोक और उसके दोस्त प्यूमा के शोरूम में पहुंचे और प्रशांत के बारे में पूछा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi mall shoot out by college students due to this reason
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
इसके बाद आलोक ने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि प्रशांत को बता देना कि उसे गोली मार देंगे और उसकी बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर उसने पिस्टल निकाली तो शोरूम मैनेजर हर्षित तिवारी सहित अन्य ने आलोक की पिस्टल छीन ली और आलोक को लोग पीटने लगे। 
 
विज्ञापन
Varanasi mall shoot out by college students due to this reason
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यह देख 3:42 बजे ऋषभ और कुंदन ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दो लोगों की जान चली गई वहीं दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही मॉल में भगदड़ मच गई। लगभग दो मिनट बाद पीछे के गेट से असलहे लहराते हुए चारों भाग निकले। आलोक की प्रेमिका भी इनके साथ ही गई। मॉल से बरामद पिस्टल की मैगजीन पुलिस को नहीं मिली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed