उत्तराखंड के नैनीताल में होने वाली मिस एंड मिसेज इंडिया टाइटल के लिए बनारस की प्रज्ञा पांडेय का चयन किया गया है। टाप टेन की फाइनलिस्ट में शामिल होने वाली प्रज्ञा सितंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाले फाइनल राउंड में मिसेज इंडिया की टाइटिल के लिए यूपी की तरफ से अपना दावा पेश करेंगी।
यूपी से चयनित 30 प्रतिभागियों में से प्रज्ञा ने टाप टेन में जगह बनाई है। प्रज्ञा ने बताया कि प्रतियोगिता में वह मिसेज इंडिया के टाइटिल के लिए हिस्सा लेंगी।
3 of 4
prgya pandey
- फोटो : amar ujala
जून में बनारस में ऑडिशन हुआ था। बनारस की बहू प्रज्ञा पांडेय मूलत: सासाराम बिहार की रहने वाली हैं। वह गृहणी हैं और उनके पति डॉ. अमित कुमार तिवारी आर्थोपेडिक सर्जन हैं। प्रज्ञा का 13 साल का बेटा भी है।
4 of 4
prgya pandey
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में हिमेश रेशमिया और अमन वर्मा बतौर जज शामिल होंगे। चार दिनों तक होने वाली प्रतियोगिता के स्टेज शो में बनारस की थीम पर आधारित परिधानों में प्रज्ञा रैंप पर वाक करेंगी।