{"_id":"5b5438a74f1c1b27618b62c2","slug":"varanasi-ladies-shopping-in-fair-due-to-sawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में सावन को लेकर दिखा उत्साह, मेले में जमकर की गई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में सावन को लेकर दिखा उत्साह, मेले में जमकर की गई खरीदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
sawan mela
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर का परिधान हो या कानपुर का गिफ्ट आइटम अथवा कोलकाता के सामान सबकुछ एक जगह उपलब्ध था। काशी महिला मंडल द्वारा बनारस के मलदहिया स्थित एक होटल में आयोजित तीज मेले में सबकुछ देखकर महिलाएं काफी उत्साहित थीं। इस मेले में कृत्रिम ज्वेलरी से डिजाइनदार परिधान सब कुछ उपलब्ध था। मेले में खरीदारी के लिए पहुंची महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
sawan mela
- फोटो : अमर उजाला
कोई कृत्रिम ज्वैलरी व डिजाइनदार परिधान तो कोई आकर्षक राखियों को लेने में मशगूल रहीं। इसी के साथ ही सावन की तैयारी शुरू हो गई। वर्ष 1978 से लगाए जा रहें श्रावणी तीज मेले का इस बार 41वां आयोजन किया गया। शनिवार को मेले का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसके बाद महिलाओं की खरीदारी शुरू हो गई।
sawan mela
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर होते-होते बारिश के रिमझिम फुहारों के बीच महिलाओं की काफी भीड़ मेले में खरीदारी के लिए देखी गई। विभिन्न प्रातों की साड़ी, सलवार-सूट, राखी, ठाकुर जी के वस्त्र, गिफ्ट आइटम, लुंबा, साज- सज्जा, आभूषण आदि के 60 स्टाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan mela
- फोटो : अमर उजाला
मेले में कोलकाता, जयपुर, कानपुर, आदि शहरों केस्टाल पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। संबल की लड़कियों द्वारा बनाई गई राखियां, लिफाफा, कान के झुमके, हैंगिंग आदि सामानों की लोगों ने सराहना की। देर शाम तक चले इस मेले में महिलाओं ने खरीदारी के साथ मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आंनद उठाया।
विज्ञापन
sawan mela
- फोटो : अमर उजाला
संस्था की अध्यक्ष अल्का देवाजी ने बताया कि मेले के आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक त्योहारों को जीवंत रखने के साथ इससे होने वाली आय को समाज सेवा के कार्यों जैसे बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रयोग किया जाएगा।