फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी हादसाः चार घंटे, दर्द, चीत्कार और मददगारों के जयकार, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 16 May 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 May 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse rescue operation photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भयावह हादसा, चार घंटे, मलबे में दबे घायलों का दर्द, चीत्कार, बाहर खड़े लोगों की मशक्कत और जरा सी कामयाबी पर भीड़ का जयकार। यह पूरा मंजर वाराणसी में मंगलावार शाम फ्लाईओवर हादसे के बाद घटनास्थल पर रहा। घटनास्थल पर वीभत्स नजारा देख हर ओर चीख-पुकार मच गई। मौके का नजारा देख कई रोंगटे खड़े हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें..
Varanasi flyover collapse rescue operation photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे लहरतारा पुल के आगे हुए जीटी रोड जैसे ही हादसा हुआ तो हादसे तो आसपास के लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए। पुल का बीम गिरने से दबी कार, बस और टेंपों से बाहर दिख रहे चार लोगों को वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, मगर कुछ लोग अंदर दबे ही मदद की गुहार लग रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मूकदर्शक बने रहे। करीब एक घंटे बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। 

 
Varanasi flyover collapse rescue operation photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस बीच स्थानीय लोग, स्वयंसेवी संगठनों ने मोर्चा संभाला और अंदर दबे लोगों को ढांढस बनाने में जुटे रहे। करीब सात बजे एक के बाद एक आठ जेसीबी के साथ अधिकारियों का दल बल मौके पर पहुंचा तो बचाव कार्य शुरू हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला और इसके बाद तीन घंटे की कड़ी मशक्कत, मलबे में दबे लोगों के दर्द और चीत्कार के बीच एक के बाद एक गाड़ियों को निकाला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse rescue operation photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इस बीच जैसे ही आठों जेसीबी एक साथ उस भारी भरकम बीम को उठाते तो एनडीआरएफ के जवान और स्थानीय लोग अंदर से गाड़ियों को खींचने में जुट जाते। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ जयकारे लगाकर उत्साह बढ़ाती। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में दबे लोगों को निकाला गया।

 
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse rescue operation photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला
करीब 50 फीट के बीम के नीचे एक सिटी बस, दो ऑटो, दो बोलेरो, दो कार, एक अप्पे, दो बाइक दबी थी। इसमें सड़क तक चिपटी कारों से शरीर के हिस्से दिखाई दे रहे थे। सबसे पीछे की कार में चालक के दोनों पैर फंसे थे मगर, वह खुद को बचाने की गुहार लगा रहे थे। उस वक्त पूरा दृश्य ना केवल भयावह था, बल्कि दर्दनाक भी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed