फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे अफसर, सीएम योगी बोले- काम में सुधार लाएं वरना बोरिया-बिस्तर उठा लें

Sat, 19 Jun 2021 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath clear message to officials that improve the work or else get out
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों संग की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार बनारस दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की शुरुआत शाही नाले की सफाई से की थी। तब से लेकर अब तक आठ बार मुख्यमंत्री ने जल निगम के अफसरों को चेतावनी दी। लेकिन अब तक जल निगम ने शाही नाले का काम पूरा नहीं कराया, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। एक दिन पहले शहर में हुए जलभराव के लिए मुख्य कारण शाही नाले की सफाई और मरम्मत को माना जा रहा है।



आखिरकार मुख्यमंत्री ने जलनिगम को अंतिम चेतावनी दी है, काम में सुधार लाएं वरना बोरिया बिस्तर उठा लें। अब तक न तो शाही नाले की सफाई पूरी हो पाई है और ना ही इसकी मरम्मत। यही नहीं डायवर्जन का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। अभी लहुराबीर से गिरजाघर के बीच लोहे की पाइप लाइनें बिछी हुई है। जिनके जरिए सफाई कराई जा रही है। उधर रामकटोरा के पास सीवर डायवर्जन का काम अभी चल रहा है। देखें अगली स्लाइड्स...।

CM yogi adityanath clear message to officials that improve the work or else get out

पिछली बार जल निगम के अधिकारियों ने 30 जून तक काम पूरा होने का वादा किया था। लेकिन अब यह कार्य दिसंबर तक जाएगा। बार-बार तारीख बढ़ने से नाराज मुख्यमंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दे दी है कि जितना जल्द से जल्द हो सके शाही नाले के काम को पूरा कराएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके। जल निगम के अनुसार अभी 681 मीटर का काम बचा हुआ है, जिसको पूरा करने में समय लगेगा।

CM yogi adityanath clear message to officials that improve the work or else get out
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

सर्किट हाउस में री समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, कोरोना कमजोर हो रहा है, ऐसे में सामूहिक प्रयास से अर्थव्यवस्था मजबूत करने का काम होना चाहिए। कोरोना समाप्त नहीं हुआ है और जलजनित बीमारियों से भी सतर्क रहने की जरुरत है। जनप्रतिनिधियों की कुछ अधिकारियों से संवादहीनता की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक करें। नगर निगम प्रोजेक्ट बनाते समय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath clear message to officials that improve the work or else get out
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी की पहचान वरुणा व अस्सी को व्यवस्थित व संरक्षित करने की कार्रवाई हो। चैनेलाइजेशन के साथ ही गंदा नाला गंगा, वरुणा व अस्सी में नहीं पड़े। सरकारी अस्पताल सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दें। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दीपावली तक चलेगी। कोटेदार की दुकान पर एक साथ भीड़ न जुटे और ई पास मशीन से खाद्यान्न वितरण हो। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे।

विज्ञापन
CM yogi adityanath clear message to officials that improve the work or else get out
हाथी बाजार पीएचसी में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

वैक्सीनेशन को तीन गुना की करें तैयारी
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में चार लाख से अधिक वैक्सीनेशन प्रतिदिन हो रहे हैं। 21 जून से छह लाख और जुलाई से प्रतिदिन 10 से 12 लाख डोज प्रतिदिन लगेगी। वाराणसी में भी टीकाकरण तीन गुना बढ़ेगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका में बच्चों के लिए मेडिसिन किट 24 जून से वितरित करें। निगरानी समितियों का दवा वितरण में सहयोग ले। कोरोना से मृत माता-पिता के बच्चों हेतु बाल सेवा योजना का लाभ दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed