फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी देव दीपावली: गंगा की लहरों से देव दीपावली को निहारेंगे पीएम मोदी, तैयारियां शुरू

Wed, 25 Nov 2020 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Nov 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Kashi Dev Deepawali News: PM Narendra Modi:  preparations of dev diwali for pm modis arrival helipads buil
देव दीपावली की तैयारियां शुरू। - फोटो : अमर उजाला

काशी में हर साल मनाई जाने वाली देव दीपावली इस बार खास होगी। घाटों पर दीपों की जगमगाहट के साथ ही सजावट की भव्यता को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निहारने काशी आ रहे हैं। गंगा की लहरों के बीच नाव से पीएम न केवल देव दीपावली की अद्भुत छटा देखेंगे बल्कि काशी विश्वनाथ का भी अवलोकन करेंगे। देखें अगली स्लाइड्स...।

Varanasi Kashi Dev Deepawali News: PM Narendra Modi:  preparations of dev diwali for pm modis arrival helipads buil
varanasi dev deepawali - फोटो : varanasi dev deepawali

इसके पहले पीएम मोदी मिर्जामुराद में पांच हजार लोगों की जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Varanasi Kashi Dev Deepawali News: PM Narendra Modi:  preparations of dev diwali for pm modis arrival helipads buil
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

तीस नवंबर को पीएम के दौरे को लेकर डोमरी-सूजाबाद में हेलीपैड बनाए जाने के साथ ही मिर्जामुराद स्थित जनसभा स्थल पर भी हेलीपैड बनाया जा रहा है। देव दीपावली के दिन पहला दीपक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा को समर्पित करेंगे। मिर्जामुराद में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होने वाली पीएम की जनसभा में पांच हजार लोगों को पास जारी किया जाएगा। पासधारकों को ही अंदर प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Kashi Dev Deepawali News: PM Narendra Modi:  preparations of dev diwali for pm modis arrival helipads buil

हालांकि पीएमओ की ओर से कोई फाइनल कार्यक्रम तो नहीं आया है लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम में पीएम मिर्जामुराद के बाद डोमरी-सूजाबाद हेलीपैड पर उतरकर गंगा में नाव से देव दीपावली को देखेंगे। यहां से फिर सारनाथ जाकर लाइट एंड साउंड शो को भी देखेंगे।

विज्ञापन
Varanasi Kashi Dev Deepawali News: PM Narendra Modi:  preparations of dev diwali for pm modis arrival helipads buil
dev deepawali varanasi

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी निरीक्षण कर सकते हैं। पीएम के आगमन की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी चुनाव आचार संहिता की वजह से पीएम के कार्यक्रम की अनुमति चुनाव आयोग से जो मांगी गई है, वह नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed