वाराणसी में मानसून की दस्तक के बाद मंगलवार दोपहर से रूक-रूक हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को तापमान में कमी आने से राहत मिली है। लेकिन भारी बारिश के कारण लोगों को जलजमाव का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बारिश से जितनी राहत नहीं मिली उससे ज्यादा जगह-जगह पर होने वाले जलजमाव से दिक्कत होने लगी।
कई जगह भारी जलजमाव के कारण सड़कों पर लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से लेकर बुधवार सुबह 10 बजे तक 65 मिलीमीटर बारिश हुई है। अभी भी आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी रही है। इधर, शहर के सभी प्रमुख और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं।
बारिश के बाद शायद ही कोई इलाका होगा, जहां पानी न लगा हो। शहर के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा और हल्की से तेज बारिश होगी। तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।
2 of 10
बारिश के बाद बनारस में जगह-जगह जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
मानसून से पहले वाराणसी नगर निगम की ओर से किए जा रहे तमाम दावों और तैयारियों को बारिश ने आईना दिखाने का काम किया है। जिलेभर में जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक बार फिर बारिश में नगर निगम के दावों की पोल खुल गई।
3 of 10
बारिश के बाद बनारस में जगह-जगह जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
मानसून सक्रिय होने के बाद थोड़ी सी बारिश में ही वाराणसी नगर निगम के इंतजाम धुल गए। कीचड़ से सराबोर सड़कों पर लोग कहीं पैदल तो कहीं वाहनों से फिसल कर गिरने लगे हैं। शहर वासियों की मुश्किलें बढ़ गई है। कई इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
4 of 10
बारिश के बाद बनारस में जगह-जगह जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम और बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश के बाद शायद ही कोई इलाका होगा, जहां पानी न लगा हो। शहर के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वरुणा किनारे पुलकोहना के पास दर्जनों घरों में बरसाती पानी घुस गया।
5 of 10
बारिश के बाद बनारस में जगह-जगह जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में जलभराव की समस्या का समाधान अब तक नहीं निकाला जा सका है। कई मैनहोल के चैंबर ओवरफ्लो करने लगे। दशाश्वमेध, बंगाली टोला व आसपास की गलियों में भी पानी लगा रहा। सिगरा से नई सड़क पर पानी लगने से कई लोगों की गाड़ियां बंद हो गई। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह लोग जाम में फंसे रहे।