{"_id":"5c70fb8ebdec224df422e93b","slug":"up-board-social-science-question-paper-out-in-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : मऊ में सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट, केंद्र से बाहर भी लिखी जा रही थीं कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : मऊ में सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट, केंद्र से बाहर भी लिखी जा रही थीं कॉपियां
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
question paper
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पूर्वांचल क्षेत्र में नकल और अनियमितताओं का बोलबाला रहा। मऊ जिले में शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर इस तरह से नकल माफियाओं को दबोचा है कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 8
question paper
- फोटो : amar ujala
मऊ के तेंदुली गांव स्थित रामधनी इंटर कॉलेज से शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पलिगढ़ गांव पहुंचकर छापेमारी कर कॉपी लिखने वालों को पकड़ लिया। इस दौरान मौके से लिखी हुई नौ तथा बिना लिखी हुई पांच कापियां बरामद हुईं।
3 of 8
question paper
- फोटो : amar ujala
इसके पहले मुन्ना भाई के पकड़े जाने और एक परीक्षा केंद्र के डिबार होने के बाद अब लिखी हुई कापियां और पेपर आउट होने से स्पष्ट हो गया है कि मऊ जिले में भी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल हो रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि 25-25 हजार रुपये में इन कापियों को लिखा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
भैरोनाथ गुप्ता
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने कापियों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही कापियां जिस घर में लिखी जा रही थी, उसके मालिक भैरोनाथ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वहां मौजूद तीन लड़कियों को पुलिस ने छोड़ दिया। तीनों लड़कियां परीक्षार्थी बताई गई।
विज्ञापन
5 of 8
question paper
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीआईओएस केसी भारती सहित अन्य अधिकारियों ने बरामद कॉपियों का पेपर से मिलान कराया। इस दौरान पेपर और कॉपियों का मिलान सही होने पर डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधक के विरूद्ध सरायलखंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही केंद्र को डिबार भी कर दिया है। इसके अलावा केंद्र व्यस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अतिरिक्त केंद्र व्यस्थापक के विरूद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति कर डीएम को पत्र भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।