फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉपियों से हुई नोटों की बारिश, मिले रुपयों से परीक्षकों ने किया ये काम, जानकर छात्र भी होंगे हैरान

Sun, 17 Mar 2019 01:27 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 17 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam examiner find rupees from copy in azamgarh
बोर्ड की कॉपियों में मिले नोट - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में पास करने की गुहार के बाद अब नोट मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शिक्षक हैरान रह गए जब इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल विज्ञान की कॉपियों से नोटों की बारिश होने लगी। कॉपियों में मिले नोटों से परीक्षकों ने ऐसा काम किया कि परीक्षार्थियों को पता चले तो वे भी सोच में पड़ जाएंगे। देखें आगे की स्लाइड्स में...

UP Board exam examiner find rupees from copy in azamgarh
बोर्ड की कॉपियों में मिले नोट - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए आजमगढ़ में चार केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और शिब्ली इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जा रही हैं। वहीं डीएवी इंटर कॉलेज और इंटर कॉलेज सठियांव पर हाईस्कूल की कॉपियां चेक हो रही हैं। 10 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन में शुक्रवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल विज्ञान विषयों की कॉपियां चेक हो रही थी। 

UP Board exam examiner find rupees from copy in azamgarh
बोर्ड की कॉपियों में मिले नोट - फोटो : amar ujala

परीक्षकों ने जब कॉपियां चेक करना शुरू किया तो ज्यादातर कापियों में से 100 और 50 के नोट मिलने लगे। नोट मिलने से परीक्षकों की तो बल्ले-बल्ले रही। परीक्षकों ने कॉपियों में मिले नोटों से मूल्यांकन केंद्रों पर ही पार्टी मनाना शुरू कर दिया। वहीं एक केंद्र पर मिली छात्रा की कॉपी में बहुत ही मार्मिक पत्र लिखा मिला। जिसमें छात्रा ने लिखा था कि 'मैं बहुत गरीब हूं, मां की मौत हो चुकी है, सर जी किसी भी तरह पास कर दीजिए।' वहीं एक अन्य कॉपी में दया करने की अपील लिखी हुई थी- 'सर दया कर के पास कर दिजीएगा...'। वहीं, शेरो शायरी, लव लेटर, फिल्मी गाने और डायलॉग तो ज्यादातर कॉपियों में लिखे मिल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board exam examiner find rupees from copy in azamgarh
कॉपियां जांचते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में अब तक 3 लाख 68 हजार 648 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर शनिवार तक 93295, डीएवी पर 93981, शिब्ली पर 78308 और सठियांव पर 103064 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन समय से पूरा कराने का प्रयास चल रहा है। सभी परीक्षक अब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं किए हैं, जिसके चलते दिक्कत हो रही है। सभी परीक्षकों को जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
UP Board exam examiner find rupees from copy in azamgarh
फाइल फोटो

इसके पहले 12 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज में चल रहे बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान सामाजिक विज्ञान की कॉपियां जांची जा रही थीं। जिसमें लिखा था कि 'पास कर दिए तो आप मेरे बहनोई, नहीं किए तो हम आपके बहनोई...।' 'हमें पास कर देना क्योंकि सरकार आपको पैसा देती है...।' 'मैं अपनी जमीन जायदाद आपके नाम कर दूंगा पता भेज दीजिए, परीक्षा पास होने पर 10 हजार रुपये भी दूंगा...।' ये अजीबो गरीब गुहार पास होने का सपना पूरा करने के लिए परिक्षार्थी परीक्षकों से लगा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed