फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वाराणसी में लगा भीषण जाम, शहर से लेकर हाईवे तक वाहनों की कतार

Tue, 16 Feb 2021 01:31 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 16 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic in Varanasi Line of vehicles from city to highway
कबीरचौरा क्षेत्र में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में माघ मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं का रेला और टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य होने से सोमवार को वाराणसी शहर से लेकर हाईवे तक जाम ही जाम रहा। हाईवे पर जाम लगने के कारण बिहार व प्रयागराज की ओर से आने वाले भारी वाहनों के बीच कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। डाफी टोल प्लाजा से लेकर मोहनसराय से आगे तक लगभग 10 किमी तक लंबा जाम रहा। जाम छुड़ाने को लेकर इलाकाई पुलिस, यातायात पुलिस व एनएचएआई के कर्मी मुस्तैद रहे, लेकिन बावजूद राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ी। अगली स्लाइड में देखें...

Traffic in Varanasi Line of vehicles from city to highway
कबीरचौरा क्षेत्र में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

30 हजार अतिरिक्त वाहनों से बढ़ा दबाव 
प्रयागराज माघ मेला से लौटने वाले श्रद्धालु काशी में गंगा स्नान व दर्शन पूजन जरूर करते हैं। इसे लेकर शहर में 25 से 30 हजार बाहरी वाहनों के अतिरिक्त दबाव बढ़ने से गंगा घाटों को जाने वाले मार्गों पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा है। दिन में मंडुवाडीह चौराहा, लहरतारा, कैंट, नदेसर, कचहरी के अलावा इधर मैदागिन, चौक, गोदौलिया, लक्सा, रथयात्रा, सिगरा, कमच्छा, भेलूपुर, लंका व सामनेघाट से लगायत रामनगर क्षेत्र में जाम ने राहगीरों को काफी परेशान किया। जाम छुड़ाने को लेकर फैंटम दस्ता भी दौड़ता रहा। प्रयागराज के पलट प्रवाह से गंगा घाटों को जाने वाले मार्गों सहित अन्य इलाकों में पूरे दिन जाम जैसी स्थिति रही। सुबह से जाम लगा तो शाम तक लोग हलकान ही रहे।

Traffic in Varanasi Line of vehicles from city to highway
डाफी बाईपास पर जाम के कारण लगी ट्रकों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला

डाफी टोल प्लाजा पर लगी ट्रकों की कतार
हाईवे पर रविवार की आधी रात के बाद से फास्टैग अनिवार्य होने के बाद डाफी टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार लगती गई। रात से लेकर दिन तक भारी वाहन जाम में रेंगते रहे। जाम लगने के कारण टेंगरा मोड़-नारायणपुर मार्ग और चितईपुर-अदलहाट मार्ग भी जाम की चपेट में रहे। फास्टैग को लेकर टोल कर्मियों व वाहन चालकों के बीच नोकझोंक के चलते जाम बढ़ता रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic in Varanasi Line of vehicles from city to highway
डाफी टोल टैक्स पर वाहनों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

20 मिनट की दूरी एक घंटे में हुई पूरी 
रामनगर से डाफी टोल टैक्स पहुंचने में 20 मिनट से भी कम समय लगता है, लेकिन रात से लेकर सुबह तक लंबा जाम लगने के कारण वाहन सवारों को 20 मिनट की दूरी तय करने में घंटे भर का समय लग गया। यही हाल मोहनसराय से डाफी टोल टैक्स पर जाने वालों का रहा। सामनेघाट-रामनगर इलाके में तो पूरे दिन तक जाम लोगों को झेलना पड़ा। इसी तरह हाइवे के किनारे क्षेत्रों में लोग जाम से परेशान रहे।

विज्ञापन
Traffic in Varanasi Line of vehicles from city to highway
Fastag - फोटो : social media

16 घंटे में वसूला 6 लाख 30 हजार डबल चार्ज
डाफी टोल प्लाजा से रविवार रात 12 बजे से सोमवार शाम 4 बजे तक लगभग 3000 वाहन पास हुए। इसमें 1800 बिना फास्टैग लगे वाहन पास हुए, जिनसे टोल कर्मियों ने डबल पेनाल्टी के तौर पर 6 लाख 30 हजार रुपये वसूल किया। वहीं 1200 वाहन फास्टैग सिस्टम से पास हुए। डाफी टोल प्लाजा पर डबल चार्ज वसूली करने दौरान पुलिस की मौजूदगी होने के बावजूद भी पूरे दिन कर्मियों और वाहन स्वामियों में नोकझोंक होती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed