शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी (मंगलवार) को वाराणसी में स्थापित पूजा पंडालों में देर शाम तक मां दुर्गा के दर्शन हेतु दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन हेतु सैकड़ों की तादाद में भक्तगणों ने दुर्गा पंडाल मे पहुंच श्रद्धा भक्ति के साथ भगवती महामाया के चरणों में शीश नवाया।
दीए में उभरी मां की प्रतिमा: देखकर भक्तगण आनंदित, दुर्गा पंडाल में रौनक तो कहीं गरबे में झूमे लोग, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 05 Oct 2022 03:50 PM IST
सार
वाराणसी में दुर्गा पंडाल रंग-बिरंगे झालरों से सुशोभित रहे। बीएचयू नर्सिंग स्टॉफ की तरफ से डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। सामने घाट पर शिवगंगा वाटिका पर आयोजित डांडिया और गरबा में कई लोग शामिल हुए और गरबे की धुन पर खूब नाचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन