फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीए में उभरी मां की प्रतिमा: देखकर भक्तगण आनंदित, दुर्गा पंडाल में रौनक तो कहीं गरबे में झूमे लोग, तस्वीरें...

Wed, 05 Oct 2022 03:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Oct 2022 03:50 PM IST
सार

वाराणसी में दुर्गा पंडाल रंग-बिरंगे झालरों से सुशोभित रहे। बीएचयू नर्सिंग स्टॉफ की तरफ से डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। सामने घाट पर शिवगंगा वाटिका पर आयोजित डांडिया और गरबा में कई लोग शामिल हुए और गरबे की धुन पर खूब नाचे।

विज्ञापन
The statue of the mother emerged in the lamp people swayed in the garba
ज्योत में उभरी मां दुर्गा के प्रतिमा की परछाई - फोटो : उज्जवल गुप्ता-फोटो जर्नलिस्ट (अमर उजाला)

शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी (मंगलवार) को वाराणसी में स्थापित पूजा पंडालों में देर शाम तक मां दुर्गा के दर्शन हेतु दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन हेतु सैकड़ों की तादाद में भक्तगणों ने दुर्गा पंडाल मे पहुंच श्रद्धा भक्ति के साथ भगवती महामाया के चरणों में शीश नवाया।

The statue of the mother emerged in the lamp people swayed in the garba
माता को अपने फोन में कैद करने की कोशिश करती युवती। - फोटो : उज्जवल गुप्ता-फोटो जर्नलिस्ट (अमर उजाला)
पूरा पंडाल रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सुशोभित रहा। फ्रेंड्स क्लब दुर्गा पूजा समिति कछवा रोड और पिशावमोचन स्थित संजोग स्पोर्टिंग क्लब में कई लोग माता को अपने फोन में कैद करते दिखे। 
The statue of the mother emerged in the lamp people swayed in the garba
जय बंजर दुर्गा पूजा समिति दानगंज - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मंडुआडीह स्थित बजरंग स्पोर्टिंग क्लब में जल रहे ज्योत में उभरी मां दुर्गा के प्रतिमा की परछाई ने सबको आनंदित कर दिया। नव युवक दुर्गा पूजा पंडाल दानगंज में माता के दर्शन करने कई भक्त पहुंचे। श्री नवदुर्गा पूजा समिति बडागांव बाजार के पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा अनोखी छटा देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
The statue of the mother emerged in the lamp people swayed in the garba
राधा कृष्ण दुर्गापूजा समिति दानगंज - फोटो : अमर उजाला
जय बंजर दुर्गा पूजा समिति, मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति, राघा कृष्ण दुर्गापूजा समिति दानगंज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में माता को अद्भुत रूप देखने को मिला।
 
विज्ञापन
The statue of the mother emerged in the lamp people swayed in the garba
डांडिया में धूम मचाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजन उत्सव समिति की ओर से कन्या भोज, हवन व भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात भारतीय संस्कृति की झलक गरबा डांडिया नृत्य व जागरण कार्यक्रम चला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed