फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ जैसा होगा स्वर्वेद धाम का नजारा, 120 एकड़ में हो रहा उत्तरार्द्ध ज्ञान महायज्ञ

Sat, 13 May 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 13 May 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
swarved dham mahayagya look like mahakumbh
yagya - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के उमरहा में बन रहा विश्व का विशालतम साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर में 13-14 मई को 21 हजार कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ में जड़ी-बूटियों से निर्मित 15 टन हवन सामग्री और पंचगव्य की आहुतियां दी जाएंगी। इस दौरान यहां महाकुंभ जैसा नजारा होगा। देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के ठहरने के लिए  20 लाख वर्गफुट में आवासीय व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
swarved dham mahayagya look like mahakumbh
yagya - फोटो : अमर उजाला
भारत की आध्यात्मिक संस्कृति पूरे विश्व को प्रेम, शांति और आनंद का संदेश देती रही है। हमारी आंतरिक शांति से ही विश्व शांति संभव है। भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के उमरहा में बन रहा विश्व का विशालतम साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर इसी दिशा में एक प्रयास है। महामंदिर के निर्माण के उद्देश्य से ही 13-14 मई को 21 हजार कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 
swarved dham mahayagya look like mahakumbh
yagya - फोटो : अमर उजाला
स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले दो दिवसीय उत्तरार्द्ध ज्ञान महायज्ञ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। 120 एकड़ में 21 हजार हवन कुंड, प्रवचन के लिए मंच और श्रद्धालुओं के लिए आवास बनाए गए हैं। महायज्ञ के आयोजक संत विज्ञान देव महाराज ने बताया कि ज्ञान महायज्ञ में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेश से भी अनुयायी आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
swarved dham mahayagya look like mahakumbh
yagya - फोटो : अमर उजाला
पूरे परिसर को गोबर से लीपने के साथ साज-सज्जा का काम जोरों पर चल रहा है। बंगाल के कुशल 500 कारीगरों द्वारा गोबर से लीप कर यज्ञ परिसर को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। कारीगर प्रवचन मंच को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
swarved dham mahayagya look like mahakumbh
yagya - फोटो : अमर उजाला
बंगाल से बुलाए गए 500 कारीगर और विहंगम योग के 2500 कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। 12 भोजनालयों में अलग-अलग प्रांतों के स्वादानुसार व्यंजन परोसने क व्यवस्था की जा रही है। साथ ही परिसर में गो ग्राम सेवा प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें विभिन्न नस्ल की गायें देखने को मिलेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed