{"_id":"5bae76de867a557ff47debb7","slug":"super-star-rajinikanth-arrived-varanasi-for-his-new-film-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, अगले कुछ तक दिन करेंगे इस फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, अगले कुछ तक दिन करेंगे इस फिल्म की शूटिंग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth
- फोटो : अमर उजाला
Rajinikanth
- फोटो : अमर उजाला
सन टीवी के बैनर तले बनने वाली थलाइवा 165 की शूटिंग के लिए शुक्रवार को सुपरस्टर रजनीकांत वाराणसी पहुंचे। सफेद कुर्ते में बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर निकले रजनीकांत ने फैंस का अभिवादन भी किया। वहां से निकलकर वह सीधे होटल पहुंचे। माना जा रहा है कि शनिवार से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसमें वाराणसी के अलावा मुगलसराय और सोनभद्र में फिल्म के हिस्सों की शूटिंग होगी।
rajinikanth
300 करोड़ रुपये के बजट से तैयार होने वाली फिल्म की शूटिंग ज्यादातर हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगी। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार स्थानीय हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के बाद वाराणसी और यहां के बाद सोनभद्र में होगी। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के 43 कलाकारों को जगह दी गयी, जो कई मौकों पर नज़र आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत
इसके अलावा करीब पांच हज़ार कलाकार उत्तर प्रदेश के इस फिल्म में कार्य कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो रजनीकांत इस फिल्म की वाराणसी में शूटिंग वाराणसी मुगलसराय मार्ग पर स्थित चंदासी कोयला मंडी में फिल्म के कुछ हिस्सों का फिल्मांकन करेंगे।
विज्ञापन
Rajinikanth
फिल्म स्टार रजनीकांत के साथ मरकरी फेम डायरेक्टर कार्तिक सुब्बराज भी पहुंचे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के आर्ट हीरो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक राजनेता की भूमिका में नज़र आएंगे तो साऊथ के सुपर स्टार विजय सेतुपति भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं।