फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसीः लॉकडाउन में कोई बजा रहा गिटार तो कोई जिम में बहा रहा पसीना, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Apr 2020 02:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Apr 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Somebody playing guitar in lockdown and some sweating in gym in varanasi
लॉकडाउन के दौरान घर मे गिटार बजाते सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक और साथ में उनकी पत्नी भारती मधोक। - फोटो : अमर उजाला।
देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में लोगों के पास समय ही समय है। इसमें कोई अपना शौक पूरा कर रहा है तो कोई परिवार के साथ समय बिता रहा है। कुछ लोग तो विभिन्न माध्यमों से अपने हुनर को निखार रहे हैं। आगे देखें वाराणसी के लोगों का कैसे बीत रहा है समय...
Somebody playing guitar in lockdown and some sweating in gym in varanasi
पत्नी भारती मधोक के साथ लॉकडाउन के दौरान किताब पढ़ते सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के नामचीन शिक्षण संस्थान सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक पूरी तरह से लॉकडाउन के नियमें का पालन कर रहे हैं। उनका ज्यादातर समय परिवार के सदस्यों के साथ बीत रहा है। फुर्सत के पलों में किताबें इनकी अच्छी दोस्त हैं। कभी कभार वे गिटार पर भी हाथ आजमाते हैं। हालांकि उनके दोस्त और करीबी उनकी गायकी के भी मुरीद हैं।
Somebody playing guitar in lockdown and some sweating in gym in varanasi
अशोका कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के अमित मौर्य परिवार के सदस्यों के साथ घर में क्रिकेट खेलकरसमय बिताते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
अशोका कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अमित मौर्य लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से फुर्सत में हैं। उनका ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बीत रहा है। वह जिम में पसीना बहा रहे हैं।  धूप ढलते ही जहां परिवार के सदस्य और बच्चे घर के अहाते में क्रिकेट खेलने में मशगूल हो जाते हैं। वहीं महिलाएं जिम में पसीना बहाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Somebody playing guitar in lockdown and some sweating in gym in varanasi
अशोका काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अमित मौर्य परिवार के साथ घर के जिम में एक्सरसाइज कर के समय बिता रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह लॉकडाउन के खाली समय में लोग चेस, लूडो खेलकर और और कसरत कर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। खाली समय भी जाया न जाए, इसलिए कुछ लोग रचनात्मक कार्यों में भी ऊर्जा खपा रहे हैं। कक्षा सात की छात्रा अनुष्का सुर्यवंशी ने करोना वायरस पर जागरूकता पैदा करने के लिए कविता लिखी।
विज्ञापन
Somebody playing guitar in lockdown and some sweating in gym in varanasi
पहिड़या के वीर प्रताप सिंह ने अपने घर में बनाया माई ट्री हाउस। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं पहिड़या के वीर प्रताप सिंह ने अपने घर में माई ट्री हाउस बनाया। वैष्णो नगर निवासी शृष्टि सिंह ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाया। इसी करह से अन्य लोग भी अपना समय पास कर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed