फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी की शिवबारात में इस बार यह रहेगा आकर्षण का केंद्र

Tue, 13 Feb 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Feb 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Shiv marriage will organise on mahashivaratri in varanasi
काशी - फोटो : OnlinePrasad.com
शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। इस बार की शिव बारात बहुत ही खास तरीके से निकालने की तैयारी है। भगवान शिव की बारात में इस बार बनारसी मस्ती और नई काशी का मुद्दा प्रमुख रूप से नजर आएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Shiv marriage will organise on mahashivaratri in varanasi
शिव बारात - फोटो : file photo
महाशिवरात्रि पर 13 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात में बरसाने की होली और काशी की होली की परंपरा भी झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। काशी की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल शिव बारात में शिव स्वरूप में सांड़ बनारसी और पार्वती के स्वरूप में बदरूद्दीन अहमद होंगे। इसके साथ ही सहबल्ला के रूप में इकबाल अहमद कुरैशी रहेंगे। यह जानकारी शिव बारात समिति के उपाध्यक्ष मुकुंदलाल टंडन ने दी। 

 
Shiv marriage will organise on mahashivaratri in varanasi
शिव बारात - फोटो : file photo
मुकुंदलाल टंडन ने बताया कि इस बार की शिव बारात पूरी दुनिया को बनारसी मस्ती और फागुन का एहसास कराने के लिए होलियाना अंदाज में निकलेगी। काशी घराने के पं. छन्नूलाल मिश्रा के गायन होली खेलै मशाने में होली की तर्ज पर शिव बारात निकलेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv marriage will organise on mahashivaratri in varanasi
amarujala - फोटो : amarujala
शिव बारात ब्रज की होली और भोजपुर की होली में रंगी नजर आएगी। गुजराती डांडिया पर नृत्य का आकर्षण खास होगा। बारात महामृत्यंजय महादेव से निकलकर जैसे ही चितरंजन पार्क पहुंचेगी तो वधू पक्ष की ओर से दशाश्वमेध व्यवसायी संघ की तरफ से दिलीप तुलस्यान, नरसिंह बाबा बारातियों का स्वागत करेंगे। इस दौरान संयोजक दिलीप सिंह मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Shiv marriage will organise on mahashivaratri in varanasi
शिव महादेव - फोटो : shiv mahadev
दिलीप सिंह ने बताया कि 1983 में जब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से सोना चोरी हुआ था, तब समूची काशी सड़कों पर उतर आई थी। गजब का गुस्सा था। तभी महाशिवरात्रि का पर्व आया तो हम लोगों ने सोचा कि ऐसा कुछ किया जाए जिससे शासन-प्रशासन पर दबाव बने। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed