फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तथागत की उपदेश स्थली आकर जर्मनी के राष्ट्रपति ने खुद को बताया धन्य

Fri, 23 Mar 2018 02:06 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 23 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
see the photos of german president sarnath visit
sarnath - फोटो : अमर उजाला
भारत दौरे के पहले दिन काशी आए जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचे। यहां धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप और पुरातात्विक संग्रहालय देख कर वो अभिभूत हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
see the photos of german president sarnath visit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद हमें यह बताने, पढ़ाने के लिए कि इसी क्षेत्र से बौद्ध धर्म की शुरुआत हुई। फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर ने सारनाथ स्थित पुरातात्विक धरोहरों को देखने और उनका इतिहास जानने के बाद विजिटर बुक में दर्ज किए।


 
see the photos of german president sarnath visit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति 12:50 पर सारनाथ पहुंचे और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने संग्रहालय गए। इस दौरान मुख्यालय से पहले से ही यह निर्देश था कि राष्ट्रपति को प्रमुख पांच मूर्तियां दिखाई जाएंगी। राष्ट्रपति को बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाएं, अशोक सिंह शीर्ष, भगवान बुद्ध की उपदेश मुद्रा, जैन मूर्ति और भगवान शिव का अंधकासुर वध दिखाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of german president sarnath visit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इतिहास में गहरी रुचि रखने वाले राष्ट्रपति अन्य पुरातात्विक मूर्तियों के बारे में जानने से खुद को रोक नहीं सके। केश सज्जा से जुड़ी मूर्तियां रही हों या हिंदू और बौद्धों की देवी तारादेवी की, उन्होंने मौर्य और गुप्त कालीन कई मूर्तियों को गंभीरता से देखा, उसका इतिहास जाना।
विज्ञापन
see the photos of german president sarnath visit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अशोक स्तंभ के रखे टूटे हिस्सों की जानकारी हासिल की। इससे आगे बढ़े तो ऐतिहासिक धरोहरों के साथ अपनी फोटो खिंचाई।  फिर वह धमेख स्तूप पहुंचे। जहां उन्हें इस पवित्र स्थल का महत्व बताया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed