फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू में स्पंदन-2017: माइम कला के दिवाने हुए लोग, लोकनृत्य की बिखरी सतरंगी छटा

Thu, 30 Mar 2017 10:37 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 30 Mar 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 day four
spandan - फोटो : अमर उजाला
लोकनृत्य की सतरंगी छटा से बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन 2017 की चौथी सुबह सजी। सुबह करीब दस बजे से एंफीथिएटर पंडाल में अलग-अलग प्रांत और राज्यों के लोकनृत्य और आदिवासी नृत्य से प्रतिभागियों ने न सिर्फ समां बांधा बल्कि नृत्य प्रतिभा भी बखूबी प्रदर्शित की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 day four
spandan - फोटो : अमर उजाला
सोशल साइंस की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य, जिसके बोल थे ‘...बन्ना रे घूमर पे’ के जरिए मनोरम लोक संस्कृति को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। 
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 day four
spandan - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह प्रबंध शास्त्र संस्थान की छात्राओं ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया। वसंत कन्या महाविद्यालय ने पंजाबी तो दृश्य कला संकाय ने गुजराती नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 day four
spandan - फोटो : अमर उजाला
नृत्य संगीत संग अभिनय की प्रतिभा भी ‘स्पंदन’ में निखरी। केएन उडुप्पा सभागार में एक्सप्रेशंस और माइम प्रतियोगिता हुई। माइम में आयुर्वेद संकाय ने ‘पर्यावरण’, सोशल साइंस के प्रतिभागियों ने ‘बेटी बचाओ’ थीम पर बेहद भावपूर्ण ढंग से बिन बोले गहरा संदेश दिया। 
विज्ञापन
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 day four
spandan - फोटो : अमर उजाला
उधर स्वतंत्रता भवन में दहेज प्रथा, भगत सिंह की सोच, आजादी, आर्यावर्त का इतिहास जैसे विषयों पर लघु नाटिका का मंचन कर अपनी अदाकारी से दर्शकों को मुरीद बना लिया। सीनेट हाल में काव्यपाठ हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed