{"_id":"5b9103cb867a557f714f6bfa","slug":"see-the-photos-of-bharat-band-in-pm-modi-constituency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का पीएम के संसदीय क्षेत्र में रहा व्यापक असर, चौतरफा रही अफरातफरी की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का पीएम के संसदीय क्षेत्र में रहा व्यापक असर, चौतरफा रही अफरातफरी की स्थिति
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवर्ण संगठनों के भारत बंद का पीएम के संदीय क्षेत्र में व्यापक असर दिखा। युवाओं ने धारा 144 के बावजूद बड़ी संख्या में एकजुट होकर बाजार बंद कराए। टायर जला कर हाइवे जाम कर दिया। दिनभर जगह-जगह धरना प्रदर्शन का दौर चला। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद समर्थकों की पुलिस से झड़प और मारपीट भी हुई। पुलिस ने 100 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट कर एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कर उसे मूल रूप में बहाल करने का सवर्ण संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के तहत गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
varanasi
- फोटो : amar ujala
एक्ट में संशोधन के विरोध में गुरुवार को सड़कों पर युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सवर्ण संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर एनएच-2 और एनएच-31 पर जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को हिरासत में लिया, तब जाकर जाम खुला। हिरासत में लिए युवकों को बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
लंका थाना अंतर्गत करौंदी, सुसुवाही, नरायनपुर और आसपास के इलाकों के लोग युवा किसान सभा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राजवीर के नेतृत्व में हैदराबाद गेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों नेे दुकानें बंद कराकर टायर जला कर करौंदी-नरायनपुर मार्ग पर जाम लगाया और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने नरायनपुर चौराहा के समीप एनएच-2 पर टायर जला कर जाम लगा दिया। इस दौरान सिर्फ स्कूली वाहनों, शव वाहनों और एंबुलेंसों को जाने दिया गया। यहां दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। सड़क के दोनों तरफ लगभग तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस 45 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर डीरेका चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
कुछ प्रदर्शनकारियों ने भोजूबीर में पथराव कर दिया। पथराव में चाय दुकानदार अजय यादव सहित दो लोग घायल हो गए। इस दौरान भारत बंद का समर्थन कर रहे शैलेष मिश्रा की भोजूबीर सब्जी मंडी में कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। भोजूबीर में रोडवेज बस पर पत्थर फेंके जाने की भी चर्चा रही लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में घुस कर प्रदर्शनकारियों ने कुछ बैनर फाड़ दिए।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बाबतपुर में चंद्रिका मां मंदिर के सामने एनएच-31 पर टायर जला कर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची और सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके थोड़ी ही देर बाद बाबतपुर नहर के पास सभी एकत्र हुए और सड़क को जाम कर दिया। सूचना पाकर एक सिपाही और एक दरोगा मौके पर पहुंचे। इसी बीच नोकझोंक होने लगी और भीड़ में शामिल लोगों ने सिपाही पर हमला कर दिया। सिपाही किसी तरह से जान बचाकर भागा और सूचना पाकर बड़ागांव, फूलपुर सहित तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी भाग निकले। इस दौरान मौके से मिली आधा दर्जन बाइक को पुलिस उठवा कर बड़ागांव थाने ले गई।