विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में वाराणसी और विंध्याचल मंडल की 40 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। अंतिम चरण का मतदान विश्व महिला दिवस के दिन संपन्न हुआ।सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की कतार लगी रही और शाम तक वोट देने का सिलसिला जारी रहा। शाम पांच बजे तक 60 फीसदी वोट पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 10
voting day
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह जौनपुर में नौ सीटों के लिए 121 उम्मीदवार, गाजीपुर में सात सीटों पर 71, मिर्जापुर में पांच सीटों पर 72, सोनभद्र में चार सीटों पर 51, चंदौली में चार सीटों पर 44 और भदोही में तीन विधानसभा सीटों के लिए 49 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं।
3 of 10
voting day
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर के अर्दली बाजार बूथ पर मतदान करने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
4 of 10
voting day
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के घम्हापुर में रोड न बनने से नाराज ग्रामिणों ने किया वोट का बहिष्कार किया। दोपहर 12 बजे तक बूथ पर महज 10 फीसदी ही वोट पड़े थे।
5 of 10
voting day
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में आधी आबादी हिस्सा लिया। तस्वीर गाजीपुर के एक बूथ की है।