फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: वाराणसी पहुंची महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन, तिलक-फूल माला और शहनाइयों से हुआ भव्य स्वागत

Fri, 25 Nov 2022 01:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 25 Nov 2022 01:21 PM IST
सार

खूबसूरत इंटीरियर और राजसी ठाट के लिए प्रसिद्ध महाराजा एक्सप्रेस वाराणसी पहुंच गई है। इस बार कुल 35 पर्यटक आए हैं जिनमें से छह पर्यटक यूक्रेन से हैं। ट्रेन से उतरने के बाद सभी पर्यटक ताज होटल गए। वहां से सारनाथ जाएंगे फिर शाम को काशी के नमो घाट पर जाएंगे और गंगा आरती भी देखेंगे। 

विज्ञापन
See in pictures Maharaja Express train reached Varanasi, tourists were welcomed with Tilak-Phulmala
वाराणसी पहुंची महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में अपनी खूबसूरत इंटीरियर और राजसी ठाट के लिए प्रसिद्ध महाराजा एक्सप्रेस आज वाराणसी पहुंची। यह ट्रेन बनारस स्टेशन पर आई है। जिसमें सवार 35 विदेशी पर्यटकों का ढोलक व शहनाई की धुन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सभी को ट्रेन से उतारने के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। इस बार विदेशी पर्यटकों में छह यूक्रेन से आए हैं। जिन्हें टूरिस्ट गाइड एसोशिएशन वाराणसी के अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार राय गाइड कर रहे हैं। 

 
See in pictures Maharaja Express train reached Varanasi, tourists were welcomed with Tilak-Phulmala
ट्रेन में अधिकांश पर्यटक विदेशी हैं। - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में अधिकांश पर्यटक विदेशी हैं। इस बार कुल 35 पर्यटक आए हैं जिनमें से छह पर्यटक यूक्रेन से हैं। ट्रेन से उतरने के बाद सभी पर्यटक ताज होटल गए। वहां से सारनाथ जाएंगे फिर शाम को काशी के नमो घाट पर जाएंगे और गंगा आरती भी देखेंगे। 
See in pictures Maharaja Express train reached Varanasi, tourists were welcomed with Tilak-Phulmala
सारनाथ जाएंगे फिर शाम को काशी के नमो घाट पर जाएंगे और गंगा आरती भी देखेंगे - फोटो : अमर उजाला
भारत की महाराजा एक्सप्रेस लग्जरी ट्रेन
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन है । इस ट्रेन के अंदर का नजारा महल जैसा है, जहां प्रवेश करते ही आपको राजा-महाराजाओं के दौर की याद आ जाएगी। इस ट्रेन के कंपार्टमेंट किसी लग्जरी कमरे जैसे हैं, वहीं ट्रेन में शाही खान पान के लिए खूबसूरत रेस्टोरेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
See in pictures Maharaja Express train reached Varanasi, tourists were welcomed with Tilak-Phulmala
ढोल-शहनाई से पर्यटकों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन अंदर से पूरी की पूरी एंटीक और रॉयल्टी से भरपूर है। ट्रेन दोपहर करीब 13 बजे बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर आई। जहां से सभी को ढोलक और शहनाई बजाते हुए स्वागत किया गया। ट्रेन से गाड़ी तक ले जाने के लिए रेड1कार्पेट बिछाई गई। जिससे फूल भी बिछाया गया था।
विज्ञापन
See in pictures Maharaja Express train reached Varanasi, tourists were welcomed with Tilak-Phulmala
तिलक लगाकर पर्यटकों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन के बाहर लगे टेंट में सभी का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। आईआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक सभी को ताज होटल ले जाया गया है। जहां से वे सारनाथ जाएंगे। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। फिर शाम को गंगा आरती करेंगे और रात नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed