फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर बनारसी मस्ती और होलियाना अंदाज में निकलेगी शिव बारात

Thu, 23 Feb 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Feb 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
royal procession of shiv barat on the occaision of mahashivratri
शिव बारात - फोटो : file photo
महाशिवरात्रि पर निकलने वाली बाबा की शाही बारात दुनिया को बनारसी मस्ती का एहसास कराने के लिए होलियाना अंदाज में निकाली जाएगी। बैलगाड़ियों पर भूत-प्रेत की टोलियां, भालू तो होंगे ही, अड़भंगी के बारातियों की एक से बढ़कर एक झांकियां भी होंगी। भंग की तरंग के साथ ही रंग-अबीर, गुलाल की मस्ती भी होगी। 
royal procession of shiv barat on the occaision of mahashivratri
शिव बारात - फोटो : file photo
स्पेन, इटली, रूस, ग्रीनलैंड से युवक-युवतियां शिव-पार्वती के वेश में बारात में शामिल होंगे। इस बार बारात साहित्यकार पं. धर्मशील चतुर्वेदी को समर्पित होगी। काशी के पंडितों की सलाह पर अब तक सहबाला बनते आ रहे हास्य कवि सांड बनारसी को बारात का दूल्हा बनाया जाएगा, दुल्हन पत्रकार अतीक अंसारी होंगे। 
royal procession of shiv barat on the occaision of mahashivratri
शिव बारात - फोटो : अमर उजाला
झांकियों के जरिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान का संदेश दिया जाएगा।  मारवाड़ी युवक संघ भवन में पत्रकारों से बातचीत में शिव बारात की तैयारियों की जानकारी शिव बारात समिति के संयोजक दिलीप सिंह और कैलाश केसरी ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
royal procession of shiv barat on the occaision of mahashivratri
शिव बारात - फोटो : file photo
बताया कि विश्वनाथ मंदिर में सोना चोरी और बरामदगी की घटना के दौरान काशी में शिव बारात निकालने की शुरुआत हुई थी। अब इस बारात ने उत्सव का रूप ले लिया है। बाबा की बारात के लिए शहर की सभी प्रमुख बैंड पार्टियों के अलावा रोड लाइट और बैलगाड़ियों को बुक कराया गया है। 
विज्ञापन
royal procession of shiv barat on the occaision of mahashivratri
शिव बारात - फोटो : file photo
बारात में पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की लोकप्रिय होरी-खेलें मशाने में होरी दिगंबर... की गूंज एक बैलगाड़ी पर होती रहेगी। दारानगर स्थित मृत्युंजय महादेव से बारात निककर मैदागिन, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया से डेढसी पुल तक जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed