{"_id":"5a942fb94f1c1b512f8b464a","slug":"rangbhari-ekadashi-celebration-in-kashi-vishwanath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंगभरी एकादशीः गौना कराकर पालकी पर निकले बाबा विश्वनाथ, भक्तों के साथ खेली अबीर-गुलाल की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरी एकादशीः गौना कराकर पालकी पर निकले बाबा विश्वनाथ, भक्तों के साथ खेली अबीर-गुलाल की होली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
rangbhari
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबुल की प्यारी-प्यारी, लाडली हमारी चली अपने सजना के द्वार...विदाई गीत के साथ जब काशीपुराधिपति मां गौरा के साथ पालकी पर सवार होकर निकले तो हर-हर महादेव के घोष से रेड जोन गूंज उठा। पालकी उठाने वालों की आंखें भी नम थी लेकिन होठों पर हर-हर, बम-बम का जयघोष। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
rangbhari
- फोटो : अमर उजाला
महंत आवास से लेकर श्री काशीविश्वनाथ के गर्भगृह तक आकाश से लेकर जमीन तक अबीर-गुलाल से पट गया। डमरू और शंख ध्वनि के साथ रेड जोन परिसर गूंजता रहा। बाबा के साथ काशीवासियों ने जमकर होली खेली।
rangbhari
- फोटो : अमर उजाला
रंगभरी एकादशी पर बाबा के साथ होली के साथ ही काशी की होली भी आरंभ हो गई। इस दौरान कई प्रदेशों के श्रद्धालु और विदेशी सैलानियों ने भी बाबा के गौने में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rangbhari
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ गौरा का गौना कराकर जब महंत आवास से लौटे तो भक्तों ने मंदिर परिसर में भी बाबा से अबीर और गुलाल से होली खेली। हालत यह थी कि रेड जोन पूरी तरह से गुलाबी रंगों में नजर आया।
विज्ञापन
rangbhari
- फोटो : अमर उजाला
बाबा के पूजन का क्रम ब्रह्म मूहूर्त में महंत आवास पर आरंभ हो गया। वैदिक ब्राह्मणों ने बाबा एवं मां पार्वती की चल प्रतिमाओं का पंचगव्य तथा पंचामृत से स्नान के बाद बाबा को फलाहार का भोग लगाकार महाआरती की।