फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramnagar Ki Ramlila: भोर की आरती व श्याम वर्ण दक्षिणमुखी हनुमान को उमड़ा जन सैलाब, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Nov 2022 12:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar Ki Ramlila huge people gather for seeing bhor ki aarti and kale hanuman ji see photos
भोर की आरती व काले हनुमानजी के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रामनगर में श्रीराम के राज्याभिषेक की भोर की आरती हर किसी को भक्तिभाव से भर गई। विश्व प्रसिद्ध रामलीला की भोर की आरती में शामिल होने के लिए समूची काशी उमड़ पड़ी। आरती के दौरान लगने वाले जयघोष से पूरा माहौल शिव और राममय हो गया। महताबी रोशनी की झांकी की अनुपम छटा हर किसी के मन में उतरती चली गई। अनंत नारायण सिंह ने भी राम राज्याभिषेक की आरती का दर्शन कर परंपरा का निर्वहन किया। 14 वर्ष के वनवास से लौटे श्री राम के राज्याभिषेक की लीला शनिवार शाम को की गई थी।



पूरी रात प्रभु राजसिंहासन पर विराजे। जानकी जी और तीनों भाई भी साथ के आसनों पर सुशोभित रहे। लीला प्रेमियों ने रातभर जागकर उनके दर्शन किए। जैसे-जैसे रात ढलती गई, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।  भोर में पांच बजे अयोध्या मैदान पूरी तरह श्रद्धालुओं से पट गया। इससे इतर रामनगर दुर्ग स्थित साल में एक बार खुलने वाले दक्षिणमुखी काले हनुमान जी के मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है।

Ramnagar Ki Ramlila huge people gather for seeing bhor ki aarti and kale hanuman ji see photos
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भोर में साढ़े पांच बजे आरती के लिए रामनगर दुर्ग से अनंत नारायण सिंह राजपरिवार के सदस्यों व दरबारियों के साथ पैदल चलकर लीला स्थल अयोध्या मैदान पर पहुंचे। लीला प्रेमियों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। आरती के बाद पांचों स्वरूपों श्री राम, सीताजी, भरतजी, लक्ष्मणजी और शत्रुघ्नजी को सेवक अपने कंधों पर पैठकर गंगा दर्शन कराने के बाद बलुआ घाट स्थित धर्मशाला में वापस ले गए।

Ramnagar Ki Ramlila huge people gather for seeing bhor ki aarti and kale hanuman ji see photos
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला

सुबह 5:39 बजे जैसे ही भगवान भास्कर उदीयमान हुए तो माता कौशल्या ने अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान श्रीराम व सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा हनुमान जी की आरती उतारी। आरती के लिए घंटा-घड़ियाल बजने शुरू हुए तो चारों दिशाएं उनकी टंकार से गूंज उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramnagar Ki Ramlila huge people gather for seeing bhor ki aarti and kale hanuman ji see photos
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला

दुर्ग में रविवार की रात्रि में रामलीला के मुख्य पात्रों की कोट विदाई की परंपरा निभाई गई। काशीराज के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह ने उनको दुर्ग में आमंत्रित कर उनका आतिथ्य सत्कार किया। हाथी गेट के पास आयोजित कोट विदाई की रस्म में उन्होंने पात्रों को आसन पर बैठा कर उनके चरण पखारे। स्वादिष्ट व्यंजन अपने हाथों से परोसा। 

विज्ञापन
Ramnagar Ki Ramlila huge people gather for seeing bhor ki aarti and kale hanuman ji see photos
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला

दुर्ग से वापस अयोध्या राम लीला मैदान पहुंचने पर रामायणियों ने उत्तरकांड के शेष बचे दोहों का गायन किया। उसकी समाप्ति के बाद मुख्य पात्रों की आरती के साथ रामलीला का औपचारिक समापन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed