फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन: मजहब से परे है इस रिश्ते का बंधन, पढ़िए अटूट स्नेह की कहानी

Mon, 27 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 27 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan 2018 read the story of brother sister love
varanasi - फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन न केवल भाई बहन के स्नेह का पर्व है बल्कि ये गंगा जमुनी तहजीब को भी रेशमी धागों से बुनता है। भाई की कलाई पर सजने वाली वाले रक्षा सूत्र के धागे भले ही कच्चे हों लेकिन उनके प्यार की डोर बेहद मजबूत होती है। ऐसा त्योहार जो धर्म और मजहब की बंदिशों से परे है और नि:स्वार्थ प्रेम की परिभाषा है।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
Raksha bandhan 2018 read the story of brother sister love
varanasi - फोटो : amar ujala

काशी वैसे भी मजहबी सद्भाव की मिट्टी है। रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर कई हिंदू-मुस्लिम बहनों ने दूसरे धर्म के भाइयों को राखी बांधकर इसी रिवायत को आगे बढ़ाया। कलाई पर सजी राखी अगर भाई बहन के प्रेम का प्रतिनिधित्व करती है तो उसका बंधन हिंदु मुस्लिम एकता को दिखाता है।  
 
Raksha bandhan 2018 read the story of brother sister love
varanasi - फोटो : amar ujala

बीएचयू के शोध छात्र आकिब अली को तान्या जायसवाल बीते 11 साल से राखी बांध रही हैं। तान्या अभी बीएससी सेकंड ईयर में हैं। 11 साल पहले आकिब की इकलौती बड़ी बहन का इंतकाल के बाद जब आकिब पूरी तरह से टूट गए थे, तब तान्या ने उन्हें अपना बड़ा भाई माना। आकिब भी पूरे दिल से तान्या को बहन मानते हैं। तान्या की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। उनकी बदौलत उनका परिवार भी आज एक परिवार के सूत्र में बंध गया है। तान्या व आकिब दोनों ही मूल रूप से चंदौली नौबतपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha bandhan 2018 read the story of brother sister love
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी की मुस्लिम बहनों ने विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव की कलाई पर राखी सजाकर विश्वास और सद्भावना की डोर को और मजबूत किया। सकीना, परवीन, आमिना और सानिया डॉ. राजीव को अपने सगे भाई से बढ़कर मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी तो मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा को अर्चना भारतवंशी ने राखी बांध भाई बहन का रिश्ता गांठा। 
विज्ञापन
Raksha bandhan 2018 read the story of brother sister love
varanasi - फोटो : amar ujala
इसी तरह मो. अजहरुद्दीन और डॉ. गुफरान जावेद को खुशी, इली, उजाला ने राखी बांधकर सद्भावना का संदेश दिया। यहां नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, डॉ. मृदुला जायसवाल, दीपाली रमन, शालिनी पांडेय मौजूद रहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed