{"_id":"5b28adfa4f1c1bb51e8b6aec","slug":"rakesh-pasi-was-most-wanted-for-azamgarh-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः एनकाउंटर में मारे गए राकेश पासी ने उड़ा रखी थी पुलिस की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः एनकाउंटर में मारे गए राकेश पासी ने उड़ा रखी थी पुलिस की नींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
बदमाश राकेश पासी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए राकेश पासी ने करीब 11 महीने से आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों की पुलिस के नाक में दम कर दिया था। इसके द्वारा ताबड़तोड़ की गई घटनाओं से जहां पुलिस सो नहीं पा रही थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
मृतक राकेश पासी
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक वर्ष पूर्व शहर में हुई मुठभेड़ के दौरान राकेश की गोली पूर्व एसपी अजय साहनी के बुलेटप्रूफ जैकेट में फंसने से वह बाल-बाल बचे थे। वहीं हाथ में गोली लगने से एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए थे। तभी से राकेश पासी और पुलिस का कई बार आमना-सामना हुआ, लेकिन हर बार वह पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।
घायल सिपाही से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
18 जुलाई 2017 को बरदह पुलिस की अभिरक्षा से दिल्ली पुलिस द्वारा घोषित एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश भीम उर्फ सागर फरार हो गया। 19 जुलाई की भोर में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह बिलरियागंज की तरफ से शहर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बाइपास पर एक बाइक पर सवार दो बदमाश दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश भागने लगे लेकिन सामने से एसपी अजय साहनी की गाड़ी आते देख बदमाश अपनी बाइक बागलखराव पुल की तरफ मुड़ा लिया और बाइक छोड़ पुल के नीचे छिप गए।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से घिरे बदमाश फायर करने लगे। उनकी गोली एसपी ग्रामीण के बाएं कंधे को छिलते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली एसपी के बुलेटप्रुफ जैकेट में फंस गई। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली में भीम उर्फ सागर घायल हो गया। जबकि उसका साथी राकेश पासी फरार हो गया।