फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे पूर्वांचल में ऐसे मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, देखें जश्न की तस्वीरें

Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi birthday celebration in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिवस मंगलवार को वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया गया। कहीं केक काट कर तो कहीं गाय को चारा खिलाकर दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके अलावा भी विविध प्रकार के आयोजन हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें जश्न की तस्वीरें...

 
Rahul gandhi birthday celebration in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन मंगलवार को वाराणसी में कई स्थानों पर मनाया गया। इसमें कहीं केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई, तो वहीं गाय को चारा खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया गया। वहीं महिला कांग्रेस की ओर से बच्चों को मिठाईयां और खिलौने बांटे गए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को वरूण बूज स्थित समशुल आफरीन के निवास स्थान पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
Rahul gandhi birthday celebration in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने केक काटा और राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इनके नेतृत्व में आगामी लोक सभा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul gandhi birthday celebration in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बलिया में जिला कांग्रेस  कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48 वां जन्म दिवस कांग्रेस भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि 2019 में आप सभी कार्यकर्ताओं की संघर्षों के बदौलत अगला जन्मदिवस हम भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी का मनाएंगे। 
 
विज्ञापन
Rahul gandhi birthday celebration in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मंगलवार को चंदौली में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed