फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rafale in India: राफेल में सवार थे बलिया के विंग कमांडर, बहन बोली- भैया ने दिया रक्षाबंधन का गिफ्ट, गांव में बंटी मिठाई

Wed, 29 Jul 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jul 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Rafale in indian updates: wing Commander manish singh sister said Bhaiya gave Raksha bandhan gift rafale reached india
विंग कमांडर मनीष सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

फ्रांस से भारत आए राफेल लड़ाकू विमानों के लिए पूरा देश उत्सुक है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बकवां गांव में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। क्योंकि इसमें एक राफेल में गांव के विंग कमांडर मनीष सिंह भी सवार थे।

Rafale in indian updates: wing Commander manish singh sister said Bhaiya gave Raksha bandhan gift rafale reached india
विंग कमांडर मनीष सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला

बलिया के बांसडीह तहसील के एक छोटे से गांव बकवां के लाल मनीष सिंह भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं, जो लड़ाकू विमान राफेल लेकर फ्रांस से 29 जुलाई को भारत पहुंचे हैं। परिजन और गांव वाले इससे काफी खुश हैं। वह एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। वहीं उनकी बहन का कहना है कि भैया ने रक्षाबंधन का गिफ्ट दिया है, साथ ही पिता मदन सिंह ने कहा कि देश के लिए गर्व की बात है।

Rafale in indian updates: wing Commander manish singh sister said Bhaiya gave Raksha bandhan gift rafale reached india

भारतीय थल सेना से रिटायर्ड बकवां गांव निवासी मदन सिंह के पुत्र मनीष सिंह भारतीय वायु सेना में वर्ष 2002 में बतौर पायलट शामिल हुए। अंबाला व जामनगर के बाद दो साल 2017-2018 में इनकी तैनाती गोरखपुर में थी। फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल की डील के बाद मनीष को प्रशिक्षण के लिए भारत सरकार ने फ्रांस भेजा। इनके साथ अन्य विंग कमांडर भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rafale in indian updates: wing Commander manish singh sister said Bhaiya gave Raksha bandhan gift rafale reached india
अंबाला में लैंड करते राफेल विमान - फोटो : Twitter

फ्रांस से उड़ान भरने से पहले मनीष ने पिता मदन सिंह को बताया कि वह जल्दी ही राफेल लेकर भारत आने वाले हैं। मनीष के छोटे भाई अनीश ने बताया कि भैया को छह माह के प्रशिक्षण के लिए फ्रांस भेजा गया था। लॉकडाउन होने से तीन महीने और वहां रूकना पड़ा।

विज्ञापन
Rafale in indian updates: wing Commander manish singh sister said Bhaiya gave Raksha bandhan gift rafale reached india
मनीष सिंह का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

फौजी पिता बोले देश के लिए गर्व की बात
राफेल लाए पायलट्स ग्रुप में शामिल मनीष सिंह का विवाह वर्ष 2014 में लखनऊ की कंप्यूटर इंजीनियर वृत्तिका सिंह से हुआ था। इनका एक सात पुत्र काविन सिंह हैं। मनीष सिंह के पिता मदन सिंह व मां उर्मिला देवी बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत खुश है। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। वहीं छोटी बहन प्रियंका और अंकिता भी काफी खुश नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed