फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: राष्ट्रपति देखेंगे महाआरती, दशाश्वमेध घाट पर आम लोगों की नो एंट्री, देखें कैसे सजाया गया स्थल

Sat, 13 Mar 2021 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Mar 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind will see first ganga aarti and people entry stopped after 5:30 pm dashashwamedh ghat varanasi
दशाश्वमेध घाट पर सजाया गया आरती स्थल। - फोटो : अमर उजाला

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बनारस पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति अभी बरेका में गेस्ट हाउस में आराम कर रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी साथ में हैं। राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने शाम से आम लोगों के लिए दशाश्वमेध घाट पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। घाट को बहुत अच्छे से सजाया गया है। वहीं, शहर में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है। देखें अगली स्लाइ्डस...।

president ram nath kovind will see first ganga aarti and people entry stopped after 5:30 pm dashashwamedh ghat varanasi
सजाया गया आरती स्थल। - फोटो : अमर उजाला

शाम साढ़े 5 बजे के बाद घाट प्रवेश पर रोक
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शनिवार को आम आदमी के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। शाम 5.30 के बाद घाट पर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखने के लिए आने वाले आगंतुकों व दर्शनार्थियों से अपील की है कि 13 मार्च को राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शाम 5.30 बजे के बाद घाट पर प्रवेश रोक दिया जाएगा। गंगा आरती के लिए शाम 5.30 के पूर्व घाट पर प्रवेश किया जा सकता है।

president ram nath kovind will see first ganga aarti and people entry stopped after 5:30 pm dashashwamedh ghat varanasi
शहर में निषेधाज्ञा लागू, ड्रोन के प्रयोग पर प्रतिबंध
राष्ट्रपति के काशी प्रवास के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शहर में धारा 144 लागू की है। इस दौरान शहर में ड्रोन के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रोन आदि का प्रयोग होने से सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था प्रभावित किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में 13 मार्च से 15 मार्च 2021 तक वाराणसी शहर में धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुए निषेधाज्ञा को लागू कर दिया है। कोई भी व्यक्ति या संस्था श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, जलासेन घाट, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट एवं अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर ड्रोन का प्रयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
president ram nath kovind will see first ganga aarti and people entry stopped after 5:30 pm dashashwamedh ghat varanasi
President of India, Ramnath Kovind

गंगा की आरती में पहली बार होंगे शामिल
देश के राष्ट्रपति पहली बार दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शामिल होंगे। राष्ट्रपति श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मां गंगा की आरती में शामिल होंगे। राष्ट्रपति का 13 से 15 मार्च तक वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर और सोनभद्र के दौरे का कार्यक्रम है। ऐसा पहली बार होगा, जब देश के राष्ट्रपति काशी की गंगा आरती के विहंगम दृश्य के साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन
president ram nath kovind will see first ganga aarti and people entry stopped after 5:30 pm dashashwamedh ghat varanasi
गंगा आरती

रहेंगी 18 रिद्धि-सिद्धि कन्याएं
आयोजन को खास बनाने के लिए मां गंगा की दैनिक महाआरती नौ अर्चकों से होगी। रिद्धि सिद्धि के रूप में 18 कन्याएं होगी, जो कि मां गंगा की महाआरती को और भी भव्य बनाएंगी। राष्ट्रपति की मौजूदगी में भव्य आरती के लिए गंगा सेवा निधि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना मिली है। अब तक कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष गंगा आरती में शामिल हो चुके हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीन बार आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed