फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने किया शिलान्यास: बाबा विश्वनाथ को समर्पित होगा रोपवे, जानिए कब तक निर्माण कार्य होगा पूरा

Sat, 25 Mar 2023 11:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Mar 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit laid foundation stone Ropeway Project dedicated to Baba Vishwanath
रोपवे की ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशीवासियों को 1780 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास हुई देश की पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना बाबा विश्वनाथ को समर्पित होगी। रोपवे की ट्रॉलियों पर श्री काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल उकेरा जाएगा। इसके साथ ही इस पब्लिक ट्रांसपोर्ट में काशी के धर्म, कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। रोपवे प्रोजेक्ट दो वर्ष में पूरा हो जाएगा।  रोपवे के जरिये कैंट स्टेशन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। यह परियोजना 644.49 करोड़ रुपये की है।






इसका निर्माण स्विट्जरलैंड आधारित कंपनी बर्थोलेट, विश्व समुद्र और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) करेगी। पीएम मोदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मंच के पीछे रोपवे के मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने उन्हें मॉडल की बारिकियों के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें: भविष्य के विकास पर पीएम मोदी की मुहर, बृहद बनारस की परिकल्पना को भी मंजूरी

PM Modi Varanasi Visit laid foundation stone Ropeway Project dedicated to Baba Vishwanath
रोप-वे का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

देश का पहला और दुनिया का तीसरा शहर बनारस होगा जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे का इस्तेमाल होगा। जमीन से 50 मीटर की ऊंचाई पर ट्रॉली होगी। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते हैं। एक घंटे में दोनों छोर से 6000 यात्री कर यात्रा सकेंगे। 

PM Modi Varanasi Visit laid foundation stone Ropeway Project dedicated to Baba Vishwanath
रोप-वे का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक पांच स्टेशन कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे को स्टेशन के लिए चिह्नित किया गया है। रोपवे की दूरी 3.8 किलोमीटर है। करीब 16 मिनट में कैंट से गोदौलिया तक की दूरी तय की जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit laid foundation stone Ropeway Project dedicated to Baba Vishwanath
रोप- वे का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

जमीन से लगभग 50 मीटर की ऊंचाई से रोपवे में 150 ट्रॉली कार चलेंगी। एक ट्रॉली कार में 10 पैसेंजर सवार हो सकेंगे। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों के लिए ट्रॉली उपलब्ध रहेगी। रोपवे का संचालन रोजाना 16 घंटे होगा।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit laid foundation stone Ropeway Project dedicated to Baba Vishwanath
वाराणसी में रोपवे का मॉडल देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी की जनसभा से पहले मंच पर रोपवे से से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। बताया गया कि 3.5 किमी रोपवे में 153 गंडोला (ट्रॉली) होंगे। एक गंडोले में 10 यात्री बैठ सकेंगे। पर्यटकों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। आने वाले दिनों में यह काशी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed