फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी बोले- यूपी ने काबू किया कोरोना, ब्राजील की आबादी राज्य के बराबर, यहां 800 जानें गईं, जबकि वहां 65000 की मौत हुई

Thu, 09 Jul 2020 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
PM modi interact with people in varanasi by video conference compare uttar pradesh to brazil in coronavirus cases and population
Pm Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में गैर सरकारी संगठनों के लोगों ने संवाद के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के समान जनसंख्या वाले ब्राजील जैसे विशाल देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण लगभग 65,000 लोगों की मौत हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश में, लगभग 800 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, इसका मतलब है कि राज्य में कई लोगों की जान बचाई गई है।

PM modi interact with people in varanasi by video conference compare uttar pradesh to brazil in coronavirus cases and population
संवाद के दौरान पीएम मोदी।

आज उत्तर प्रदेश ने न सिर्फ संक्रमण की गति को काबू में किया हुआ है बल्कि जिन्हें कोरोना हुआ है, वो भी तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसकी बहुत बड़ी वजह आप सभी लोग हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ भारत पर सवाल उठा रहे थे। वो कह रहे थे कि इस बार भी स्थिति खराब हो जाएगी लेकिन क्या हुआ? 23-24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने अपने लोगों के साथ मिलकर इन सभी आशंकाओं पर काबू पा लिया।

PM modi interact with people in varanasi by video conference compare uttar pradesh to brazil in coronavirus cases and population
Prime Minister Narendra Modi - फोटो : ANI

पीएम ने बताया कि आज भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसका बहुत बड़ा लाभ बनारस के भी गरीबों, श्रमिकों को हो रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत, अमेरिका से भी दोगुनी आबादी से, एक पैसा लिए बिना उनका भरण-पोषण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi interact with people in varanasi by video conference compare uttar pradesh to brazil in coronavirus cases and population

100 साल पहले, एक ऐसी ही महामारी हुई थी, यह कहा जाता है कि तब भारत में जनसंख्या इतनी बड़ी नहीं थी। फिर भी, उस समय, भारत उन देशों में से एक था, जिसमें सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं। इसीलिए इस समय पूरी दुनिया भारत के लिए चिंतित थी

विज्ञापन
PM modi interact with people in varanasi by video conference compare uttar pradesh to brazil in coronavirus cases and population
वाराणसी के लोगों से पीएम मोदी ने किया संवाद।

पीएम मोदी ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन गैर सरकारी संगठनों (NGO) के प्रतिनिधियों से बातचीत की। जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान जरूरतमंदों को खाना खिलाया या मदद की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि जब वह आपसे बातें करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे भोलेनाथ के दर्शन कर लिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed