फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: स्मार्ट सिटी की इन योजनाओं का होगा लोकार्पण, जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकता दौरा

Sun, 12 Jun 2022 12:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 12:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जुलाई दौरे में वाराणसी के पर्यटन को एक नई उड़ान मिलने वाली है। 30 जून तक संबंधित विभागों से काम पूरा कराने को कहा गया है। 

विज्ञापन
PM Modi coming to Varanasi: These plans of smart city will be inaugurated, may be visited in the second week of July
नमो घाट पर चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा हो सकता है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही है। उधर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 30 जून तक संबंधित विभागों से काम पूरा कराने को कहा है ताकि लोकार्पण शिलान्यास की सूची में इनको शामिल किया जा सके। सूची में स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को भी शामिल करने की पूरी उम्मीद है।



इनमें स्मार्ट सिटी से खिड़किया घाट पर नमो घाट का निर्माण अंतिम चरण में है। इसी प्रकार चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बन रहे नाइट बाजार का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इसके अलावा दशाश्वमेध प्लाजा में थ्री डी स्कल्पचर मैप समेत कई योजनाएं शामिल हो सकती हैं।  

स्मार्ट सिटी से खिड़किया घाट पर नमो घाट बनाया गया है। यहां पर 75 फीट ऊंचा मेटल का एक और नमस्ते का स्कल्पचर लग रहा है। सूर्य का अभिवादन करता हुआ 25 फीट ऊंचा  स्कल्पचर से इस घाट की नई पहचान हो रही है। 34  करोड़ की लागत से इसे बनाया गया है। इस घाट से जलमार्ग और वायु मार्ग को भी जोड़ा  जा रहा है। 

PM Modi coming to Varanasi: These plans of smart city will be inaugurated, may be visited in the second week of July
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

मां गंगा को प्रणाम करता हुआ तीन साइज का ये स्कल्पचर है। जिसमें बड़े स्कल्पचर की ऊंचाई करीब 25 फीट और छोटे की 15 फीट है। 21 हजार स्क्वायर फीट में इसका निर्माण हुआ है। इस घाट पर वोकल फॉर लोकल भी दिखेगा। घाट पर ही वाहन के पार्किंग की व्यवस्था है।

PM Modi coming to Varanasi: These plans of smart city will be inaugurated, may be visited in the second week of July
लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बन रहा बाजार - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा स्मार्ट सिटी से लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर की दूरी में बाजार का निर्माण हो रहा है। यहां पर लोगों को रोजगार मिलेगा। सुगम यातायात के साथ काशी की झलक दिखेगी। काशी की कला व संस्कृति दिखेगी। बनारसी खानपान का स्वाद मिलेगा। इसे 6 भागों में बाट कर बाजार और जनता की सुगमता के लिए सुविधा युक्त चीजें बन रही है। जिसकी लागत करीब 10 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi coming to Varanasi: These plans of smart city will be inaugurated, may be visited in the second week of July
वाराणसी शहर में लगा एलईडी आईकॉनिक बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कैंट स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको काशी शहर का अहसास होने लगेगा। दीवारों पर काशी की कला और संस्कृति की पेंटिंग, इंस्टॉलेशन और लैंडस्केपिंग के माध्यम से झलक दिखेगी। आई लव वाराणसी स्लोगन लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट, फव्वारा,पाथ वे, पेड़-पौधे समेत अन्य हॉर्टिकल्चर होगा। डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि पहले चार जुलाई के आस पास कार्यक्रम लगने की बात चल रही थी लेकिन, शिक्षा विभाग की कुछ योजनाओं के चलते कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अभी पीएमओ की ओर से फाइनल तारीख नहीं आई है। उम्मीद है जुलाई के दूसरे सप्ताह तक दौरा हो। 

विज्ञापन
PM Modi coming to Varanasi: These plans of smart city will be inaugurated, may be visited in the second week of July
दशाश्वमेध प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
वीडीए की ओर से बन रहे दशाश्वमेध प्लाजा में स्मार्ट सिटी से थ्री डी स्कल्पचर मैप बनेगा। इसके जरिए पर्यटकों को जानकारी मिल सकेगी। काशी आने वाले पर्यटक काशी के आइकोनिक जगहों को एक नजर में देख सकेंगे। अर्धचंद्राकार घाट ,काशी विश्वनाथ धाम समेत महत्वपूर्ण स्थानों को देखा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed